Goa Nightclub Fire उत्तराखंड के भी पांच लोगों की भी मौत की खबर, CM धामी ने गोवा के सीएम को फोन कर कही ये बात
Goa Nightclub Fire गोवा के अरपोरा क्षेत्र में हुए गंभीर नाइटक्लब अग्निकांड को लेकर प्राप्त मीडिया रिपोर्टों एवं स्थानीय स्तर की सूचनाओं के अनुसार, इस घटना में उत्तराखंड के कुछ नागरिकों के संभावित रूप से प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोवा के नाइट क्लब में बीते दिन लगी आग में उत्तराखंड के भी पांच लोगों की भी मौत हुई है। उत्तराखंड के रहने वाले ये सभी लोग उस नाइट क्लब के कर्मचारी थे, जहां आग लगी थी। सभी की शिनाख्त होने के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में उत्तराखंड के नागरिकों के संभावित प्रभावित होने की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर बातचीत की। इस स्थिति को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से दूरभाष पर वार्ता कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
सीएम धामी ने गोवा सरकार से अनुरोध किया है कि यदि किसी भी प्रभावित व्यक्ति की पहचान उत्तराखंड निवासी के रूप में होती है, तो उनके परिजनों से तुरंत संपर्क स्थापित किया जाए तथा आवश्यक सहायता-विशेष रूप से पहचान, उपचार, सहायता राशि एवं अन्य औपचारिकताओं-को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। गोवा के मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी प्रभावितों को आवश्यक चिकित्सा एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड सरकार के सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि वे घटना पर लगातार नजर रखें और यदि राज्य के किसी नागरिक के प्रभावित होने की पुष्टि होती है तो परिजनों को हर आवश्यक सहायता-चिकित्सा, कानूनी, परामर्श अथवा अन्य किसी भी प्रकार की-तत्परता से प्रदान की जाए। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूर्ण संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
उत्तराखंड सरकार गोवा प्रशासन से सतत संपर्क में है और घटना से जुड़ी अद्यतन जानकारी प्राप्त होते ही आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएंगे।नाइट क्लब में आग लगने से जान गंवाने वालों में उत्तराखंड के रहने वाले जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी, मनीष सिंह, सतीश सिंह और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। शिनाख्त होने के बाद सभी के शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोवा में दुखद घटना हुई है। इस हादसे में उत्तराखंड के परिवारजन जिनको अपूरणीय क्षति हुई है, हमारी संवेदना उनके साथ है। साथ ही सीएम ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भगवान उन परिजनों को शक्ति दे जिनके लिए ये कठिन समय आया है।












Click it and Unblock the Notifications