उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए हो जाएं तैयार, UKSSSC में बंपर भर्ती, जानिए कहां और कैसे करें आवेदन
recruitment for Group C in Uttarakhand: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 416 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। पटवारी, लेखपाल समेत अन्य विभागों में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से 15 मई के बीच होगी।
परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 27 जुलाई तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। अन्य विवरण वेबसाइट पर जारी विज्ञापन में दिया गया है। परीक्षा का सिलेबस भी विज्ञापन के साथ ही जारी किया गया है।

जारी विज्ञापन के अनुसार सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के तीन, आयोग में वैयक्तिक सहायक के तीन, महिला कल्याण विभाग में सहायक अधीक्षक के पांच, राजस्व विभाग में पटवारी के 119, लेखपाल के 61, ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 205, पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16, पर्यटन विकास परिषद में स्वागती के तीन और सहायक स्वागती के एक पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
15 अप्रैल से 15 मई के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 18 से 20 मई के बीच आवेदन में संशोधन का मौका दिया जाएगा।
कहां कितने पद
- राजभवन सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के तीन
- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में व्यक्तिक सहायक के तीन
- महिला कल्याण विभाग में सहायक अधीक्षक के पांच
- राजस्व विभाग में राजस्व उप निरीक्षक पटवारी के 119
- राजस्व विभाग में राजस्व उप निरीक्षक लेखपाल के 61
- ग्रामीण विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 205
- पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16
- उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में स्वागती के तीन
- उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में सहायक स्वागति के एक
- इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं
- भर्ती में आयु सीमा 21 साल से 42 साल तक
- शैक्षिक अर्हता स्नातक
- जनरल, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये
- एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क तय
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications