Gangotri Dham में गैर हिंदुओं की एंट्री पर बैन, चारधाम यात्रा 2026 से होगा लागू,बदरीनाथ केदारनाथ में भी तैयारी
Gangotri Dham गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश पूर्णत प्रतिबंध रहेगा। आगामी चारधाम यात्रा 2026 से इसे लागू करने का निर्णय लिया गया है। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बयान जारी कर बताया कि गंगोत्री धाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है।
साथ ही मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में भी इसे लागू किया गया है। सुरेश सेमवाल ने केदारनाथ में भी इसे सख्ती से लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा है कि बाहरी लोगों के आने से धाम मे माहौल खराब हो रहा है। ऐसे में इसे सख्ती से लागू करना चाहिए।

उन्होंने ये भी कहा कि गंगोत्री धाम की धार्मिक पवित्रता व परंपराओं की रक्षा के लिए गंगोत्री मंदिर समिति ने ये फैसला लिया है। समिति ने धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए सबको आगे आना होगा। इस बार चार धाम यात्रा 2026 अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल से शुरू होगी। कपाट खुलने की तिथि व शुभ मुहूर्त चैत्र माह के नवरात्र में निकाली जाती है।
लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंचते हैं। धामों में हजारों लोग रोजगार की तलाश में भी आते हैं। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर बताया कि गैर हिंदुओं का धाम में प्रवेश वर्जित होगा। मंदिर परिसर और घाटों में इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में भी यह प्रतिबंध लागू होगा। बता दें कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने भी बीकेटीसी के अधीनस्थ आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव किया जाएगा। जिसके तहत केदारनाथ बद्रीनाथ समेत प्रदेश के मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications