गंगोत्री धाम में स्नान करते वक्त बहा एमपी का श्रद्धालु, तीर्थ पुरोहितों ने की घाट पक्का करने की मांग

गंगोत्री में स्नान करते समय मध्य प्रदेश का श्रद्धालु बह गया

देहरादून, 4 जून। गंगोत्री धाम में स्नान करते समय मध्य प्रदेश का श्रद्धालु बह गया है। श्रद्धालु बालकिशन बघेल निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश का बताया गया है। घटना के बाद से ​ही राज्य आपदा मोचन बल और पुलिस की टीम श्रद्धालु की तलाश में जुटी हुई है।

Recommended Video

    गंगोत्री धाम में स्नान करते वक्त बहा एमपी का श्रद्धालु
     gangotri dham Devotees of MP shed while bathing in Bhagirathi river, pilgrimage priests demanded to make the ghat pucca

    पहले भी हो चुका है हादसा
    शनिवार को एक बार फिर गंगोत्री धाम में एक बड़ा हादसा हो गया। जब भागीरथी नदी में स्नान करते हुए श्रद्धालु बह गया। इससे पहले भी एक श्रद्धालु गंगोत्री में स्नान करते हुए बह गया था, जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। गंगोत्री धाम में कई करोड़ की लागत से घाट तो तैयार किए गए हैं लेकिन घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए सुरक्षा इंतजाम कुछ नहीं है। घटना के बाद एक बार फिर तीर्थ पुरोहितों ने राज्य सरकार से इंतजाम सुधारने की अपील की है। जिससे धाम पर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो सके। पंडित संजीव सेमवाल ने सरकार से नदी के दोनों तरफ पक्का घाट के निर्माण की मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+