G20 Summit Uttarakhand: विदेशी मेहमानों ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर की गंगा आरती, सीएम धामी भी हुए शामिल

जी 20 सम्मेलन में भाग लेने आए विदेशी मेहमान ने बुधवार को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगा आरती में शामिल हुए।

G20 Summit Uttarakhand: जी 20 सम्मेलन में भाग लेने आए विदेशी मेहमान ने बुधवार को त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल हुए। सभी मेहमानों मां गंगा की आरती कर गंगाजल का आचमन किया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गंगा आरती में शामिल हुए। सीएम ने गंगा जी की आरती कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

G20 Summit Foreign guests performed Ganga Aarti at Rishikeshs Triveni Ghat, CM pushkar Dhami attended

नरेद्रनगर में 26 जून से 28 जून तक जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक हुई। इस दौरान जी 20 देशों के प्रतिनिधियों ने राजाजी टाइगर रिजर्व अंतर्गत गौहरी रेंज के चौरासी कुटिया बीटल्स आश्रम भी पहुंचे। बीटल्स आश्रम को देखकर डेलीगेट्स काफी खुश हुए। उन्होंने यहां कुटिया में योग भी किया।

इसके बाद उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया। काफी देर तक डेलीगेट्स आश्रम में रहे और यहां ध्यान भी लगाया। इसके बाद त्रिवेणी घाट में करीब एक से डेढ़ घंटे तक गंगा आरती चली। जिसमें सभी मेहमान लीन हो गए। इसके बाद सभी ने रात्रिभोज का लुत्फ उठाया। गंगा आरती के बाद विदेशी मेहमानों को गंगाजली, रुद्राक्ष की माला भेंट की गई।

इस दौरान उन्हें भीमल के रेशे से तैयार एक छोटा हैंडबैग भी भेंट किया गया। इस अवसर पर जी 20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक में शामिल होने आये विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+