टिहरी झील के ऊपर फ्री स्टाइल स्काई डायविंग शो, समुद्रतल से लगभग 4000 फीट की ऊंचाई पर क्रू विमान से छलांग
राखंड की टिहरी झील एडवेंचर और पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। टिहरी झील में समुद्रतल से लगभग 4000 फीट की ऊंचाई से क्रू विमान से छलांग लगाकर स्काई डाईविंग शो का प्रदर्शन किया गया। जिसे देखकर हर कोई रोमांचित हो गए।
टिहरी झील के किनारे कोटी कॉलोनी में 22 से 25 अप्रैल चार दिवसीय नेशनल पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता और स्काई डायविंग शो का आयोजन किया गया। जिसमें 12 वर्षीय पैराग्लाइडर ओम टॉकवे ने भी प्रतिभाग किया।

पहली बार उच्च हिमालय क्षेत्र में मौजूद टिहरी झील के ऊपर फ्री स्टाइल स्काई डायविंग शो का आयोजन किया जा रहा है। पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित महाराष्ट्र की शीतल महाजन और उनकी टीम ने समुद्रतल से लगभग 4000 फीट की उंचाई से क्रू विमान से छलांग लगाकर स्काई डाईविंग शो का प्रदर्शन किया।
उत्तराखंड की टिहरी झील में 22 से 25 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में 15 राज्यों के 72 पैराग्लाइडर्स ने भाग लिया। जिसमें 8 महिला पैराग्लाइडर्स भी शामिल थी। इस दौरान पदमश्री शीतल महाजन ने समुद्रतल से लगभग 4000 फीट की उंचाई से क्रू विमान से छलांग लगाई। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को एक लाख, द्वितीय को 75 हजार और तृतीय को 50 हजार रुपये की धनराशि और ट्रॉफी दी गई।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की पहल पर टिहरी झील किनारे कोटी कॉलोनी में पैराग्लाइडिंग एक्युरेसी कप 2024 का आयोजन हुआ। इसमें देश-विदेश के पैराग्लाइडर पहुंचे। प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों के 72 खिलाड़ी जिसमें 64 पुरुष और आठ महिला शामिल हुई।
टिहरी झील को बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाने के लिए पर्यटन विभाग यहां साहसिक खेलों की गतिविधियां करवा रहा है। 2023 नवंबर में प्रतापनगर से टिहरी के कोटी कॉलोनी तक एक्रो फेस्टिवल कराया गया था, जिसमें देश-विदेश के 300 से अधिक पैराग्लाइडर उड़ान भरकर हवा में करतब दिखाए थे। इसके अलावा पिछले एक साल से उत्तराखंड के स्थानीय युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications