Harish Rawat: उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत का हुआ एक्सीडेंट, सीने में लगी चोट

Harish Rawat: एक बड़ी खबर उत्तराखंड से है, यहां के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार का मंगलवार देर रात उधम सिंह नगर के काशीपुर में एक्सीडेंट हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा तब हुआ जब रावत हल्द्वानी से काशीपुर एक मीटिंग के लिए जा रहे थे तभी उनकी फोर्च्यून गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई।

Harish Rawat

इस एक्सीडेंट में हरीश रावत के PSO और अन्य सहयोगियों को भी चोट आई है, उनके हाथ और सिर पर चोट लगी है। हरीश रावत को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल कहा जा रहा है कि सीएम हरीश रावत खतरे से बाहर है।

हरीश रावत को अस्पताल से मिली छुट्टी

हादसे में रावत की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पूर्व सीएम रावत को पहले सीएचसी में भर्ती कराया और उसके बाद उन्हें काशीपुर के केवीआर अस्पताल भेज दिया गया, जहां से उन्हें छुट्टी मिल गई है।

अल्मोड़ा जिले के मोहनारी में हुआ था रावत का जन्म

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी का बड़ा नाम और उत्तराखंड के कद्दावर नेताओं में शामिल हरीश रावत का जन्म 27 अप्रैल 1947 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मोहनारी में एक राजपूत फैमिली में हुआ था।

वो उत्तराखंड के तीन बार सीएम बने लेकिन

रावत ने अपने करियर की शुरुआत ब्‍लॉक स्‍तर से की थी और 1973 में कांग्रेस की जिला युवा राजनीति से जु़ड़े थे। 1980 में वो अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से एमपी चुने गए और केंद्र में श्रम रोजगार मंत्री बने। वो उत्तराखंड के तीन बार सीएम बने लेकिन एक भी बार उन्होंने पांच साल पूरे नहीं किए। वो पहली बार 2014 में फिर इसके बाद वो अप्रैल 2016 में और तीसरी बार नवंबर 2016 में सीएम बने थे। हालांकि 2017 के चुनाव में दो सीट से चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।

हरीश रावत की फैमिली की बात करें तो उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटे का नाम आनंद सिंह रावत है जो कि राजनीति में एक्टिव है तो वहीं बेटी अनुपमा रावत आईटी सेक्टर से जुड़ी हैं औप अब राजनीति में भी एक्टिव हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+