पूर्व सीएम हरीश रावत की पीएम मोदी को गुलदस्ता देते फोटो वायरल,मचा हड़कंप,हरदा ने बताया क्या है सच

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के बीच पूर्व सीएम हरीश रावत की एक फोटो और पोस्ट से सियासी तूफान आ गया। वायरल फोटो में पूर्व सीएम हरीश रावत पीएम मोदी को गुलदस्ता देते हुए दिखाई दिए और दावा किया गया कि वे जल्द ही भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं।

former CM Harish Rawat Photo of giving a bouquet to PM Modi went viral created a stir what is truth umesh kumar

पोस्ट वायरल होते ही हर तरफ इसकी चर्चा शुरू हुई। जिसके बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने खुद सामने आकर इसकी सच्चाई बताई और इसे भाजपा की साजिश करार दी है। बता दें कि हरिद्वार सीट से भाजपा के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत चुनाव मैदान में है। जिनके सामने पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे विरेंद्र रावत चुनाव लड़ रहे हैं। हरीश रावत की फोटो और पोस्ट वायरल करने वाले खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार हरिद्वार सीट से सांसद का चुनाव लड़ रहे हैं।

खानपुर से निर्दलीय विधायक और हरिद्वार से सांसद का चुनाव लड़ रहे उमेश कुमार ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। जिसमें कहा कि सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, हरीश रावत अंदरूनी कलह से परेशान होकर
19 अप्रैल के बाद भाजपा जॉइन कर सकते है। पूरे परिवार के साथ करँगे भाजपा जॉइन। 10 विधायको को भी कराएंगे भाजपा जॉइन। सूत्रों के अनुसार 4 जून के बाद भाजपा बनाएगी राज्यपाल। इस पोस्ट के साथ एक फोटो भी वायरल हुई जिसमें हरीश रावत पीएम नरेंद्र मोदी को गुलदस्ता देते नजर आ रहे थे।

इसके जबाव में पूर्व सीएम हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट कर लिखा, 'झूठ और साजिश की पराकाष्ठा, भाजपा के औजार ने पहले हमारी सरकार गिराने की साज़िश की और अब मुझे बदनाम कर भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री के रूप में मोदी जी को दिये गये गुलदस्ते की फोटो को वायरल कर भ्रम पैदा किया जा रहा है।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह फोटो 2016 का है, जब आदरणीय प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड आए थे. मैं उस समय राज्य का मुख्यमंत्री था और मैंने हेलीपैड पर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया था। कैसी विडंबना है अब स्टिंगबाज भी सांसद बनने का ख्वाब देखने लग गए हैं। धन्य है भाजपा, तुम्हारे पतन पर कि तुमने मददगार भी अपना जैसा ही खोजा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+