पूर्व सीएम हरीश रावत ने चुनाव में बेटे के लिए क्यू आर कोड के जरिए मांगी आर्थिक मदद,जानिए क्या बताई वजह
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने बेटे विरेंद्र रावत को चुनाव में आर्थिक मदद को लेकर अपील जारी की है। हरीश रावत ने ये पोस्ट सोशल मीडिया में भी जारी की है। इसके साथ ही एकाउंट नंबर और क्यू आर कोड जारी करते हुए अपनी क्षमता के हिसाब से पैसे डालने की अपील की।

हरीश रावत का कहना है कि हमारी पार्टी का खाता सीज कर दिया गया है। संसाधन का हमारे पास पूर्णतः अभाव है। यदि आपके मन मेरी मदद करने की भावना हो तो हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लोकसभा उम्मीदवार विरेंद्र रावत के चुनाव खाता एवं QR कोड में 100 रुपए या उससे अधिक क्षमता और श्रद्धा हो उतना आप विरेंद्र रावत के उक्त खाता संख्या में डाल दीजिये ताकि हमारा चुनाव अभियान धन के अभाव में न रूक सके।
पूर्व सीएम हरीश रावत इस बार चुनावी मैदान में नहीं है। लेकिन हरीश रावत ने अपने बेटे विरेंद्र रावत के लिए हरिद्वार सीट पर चुनाव जीताने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इसके लिए हरीश रावत दिन रात एक कर पूरे संसदीय क्षेत्र में भ्रमण, रैली और अन्य कार्यक्रम कर रहे हैं।
बीते दिनेां हरीश रावत ने देहरादून के धर्मपुर विधानसभा सीट पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस के बाद जनसभा में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक बॉक्स के जरिए आर्थिक मदद मांगने का अभियान भी शुरू किया। हालांकि इस बीच हरीश रावत ने इस अभियान को यहीं पर रोककर विधिवत इसकी निर्वाचन आयोग से परमिशन लेकर एक क्यू आर कोड जारी करने की बात की।
उन्होंने कहा कि जो भी कांग्रेस और उनकी मदद चुनाव में करना चाहते हैं, वे क्यू आर कोड के जरिए आर्थिक मदद कर सकते हैं। कांग्रेस का आरोप है कि उनके सभी अकांउट सीज कर दिए गए हैं। जिससे उनके चुनावी अभियान में असर पड़ सकता है। ऐसे में हरीश रावत अब जनता से आर्थिक मदद भी मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications