उत्तराखंड में 5वीं विधानसभा का पहला सत्र कल से, विभागों के बंटवारे पर सस्पेंश,नेता प्रतिपक्ष का नाम तय

8 दिन बाद भी मंत्रियों को नहीं मिले विभाग

देहरादून, 28 मार्च।उत्तराखंड में मंगलवार 29 मार्च से ​5 वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। जो कि 3 तीन तक चलेगा। सत्र से पहले प्रदेश को पहली महिला स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण मिल गई। अब सरकार विधानसभा सत्र में लेखानुदान बजट लेकर आने वाले है। लेकिन सत्र के दौरान सभी मंत्री बिना विभाग के ही कार्यवाही में शिरकत करेंगे। इधर कांग्रेस ​विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को संपन्न हो गई। लेकिन नाम पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। देर रात तक कांग्रेस अपने नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। जिसमें प्रीतम सिंह के नाम पर सह​मति बनने का दावा किया जा रहा है।

First session of 5th assembly in Uttarakhand from tomorrow, suspense over division of departments, name of leader of opposition decided

प्रेमचंद अग्रवाल को संसदीय कार्य मंत्री का जिम्मा सौंपा
प्रदेश में धामी सरकार-2 में 8 मंत्रियों को जगह तो मिल गई, लेकिन अब तक विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। अब मंगलवार 29 मार्च से विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि फिलहाल विभागों का बंटवारा ​रोक दिया गया है। सदन के कार्यवाही को चलाने के लिए सिर्फ प्रेमचंद अग्रवाल को संसदीय कार्य मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही प्रेमचंद अग्रवाल को आबकारी जैसे अहम विभाग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों का दावा है कि पुराने मंत्री अपने अधिकतर विभागों को लेकर ही दबाव बना रहे हैं। जिसमें मलाईदार विभाग सबसे अहम है। इसके लिए दिल्ली तक मामला पहुंचा हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री किसी विवाद में न पड़ते हुए हाईकमान से ​ही विचार विमर्श कर विभागों का बंटवारा कर सकते हैं। जो कि अब सत्र के बाद ही हो सकता है। जिन मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है, उनमें सतपाल महाराज,धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल बताए जा रहे हैं। सतपाल महाराज पीडब्ल्यूडी, धन सिंह चिकित्सा और सुबोध ​उनियाल शहरी विकास जैसे भारी भरकम विभाग के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। पहले कार्यकाल में सतपाल महाराज पर्यटन, सिंचाई और पीडब्ल्यूडी विभाग संभाल चुके हैं। धन सिंह रावत उच्च शिक्षा, सहकारिता और स्वास्थ विभाग देख चुके हैं। जबकि सुबोध उनियाल कृषि मंत्री रह चुके हैं। गणेश जोशी को फिर से सैनिक कल्याण मंत्री बनाया जा सकता है। इस बार शिक्षा, शहरी विकास, पेयजल, ऊर्जा मंत्रालय पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। नए मंत्रियों में चंदनराम दास पेयजल और सौरभ बहुगुणा को समाज कल्याण, परिवहन विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही है। रेखा आर्य फिर से महिला स​शक्तिकरण, बाल विकास जैसे विभाग ही दोबारा दिए जा सकते हैंं।
नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल, ऐलान बाकि
5 वीं विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस के 19 विधायकों की विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को देहरादून में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव मौजूद रहे। सूत्रों का दावा है कि बैठक में प्रीतम सिंह को दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाने पर सभी ने सहमति दे दी है। हालांकि हरीश धामी और राजेन्द्र भंडारी की भी नेता प्रतिपक्ष को लेकर दावा सामने आया है। अब प्रभारी देवेन्द्र यादव ​हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। जिसके बाद सत्र से पहले ही नेता प्रतिपक्ष को लेकर हाईकमान स्थिति साफ कर सकता है। जिसके लिए प्रीतम सिंह का नाम फाइनल माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+