कुंवर प्रणव चैंपियन और उमेश कुमार के बीच फायरिंग विवाद, DM देहरादून ने MLA पर कर दी ये बड़ी कार्रवाई
MLA Umesh Kumar NEWS: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच फायरिंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून के डीएम सविन बंसल ने खानपुर के विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी जारी है।
डीएम ने ये कार्रवाई पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और विधायक उमेश कुमार के बीच फायरिंग विवाद के बाद उठाया है। बता दें कि प्रणव सिंह चैंपियन 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। चैंपियन पर हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

जबकि खानपुर विधायक उमेश शर्मा अदालत ने 40-40 हजार के दो मुचलके भराने के बाद जमानत दे दी। बता दें कि रविवार को कुंवर प्रणव चैंपियन की ओर से विधायक उमेश के कैंप कार्यालय पर फायरिंग करते हुए नजर आए। इसके बाद विधायक उमेश कुमार चैंपियन के कार्यालय पर हाथ में पिस्टल ले जाते हुए दिखाए दिए थे। जिसके वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए।
जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब सियासत भी हो रही है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच वार पलटवार जारी है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार को घेरा। हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि रुड़की में जिस तरह शस्त्रों का नग्न नाच हो रहा है गंदी गंदी गालियां दी जा रही।
एक दूसरे के घर में घुस रहे ये दोनों एक पूर्व विधायक और एक वर्तमान विधायक है दोनों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। ये सब देखकर वो लज्जित हो रहे है और अगर ऐसे लोगों पर लगाम नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में ये लोग बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देंगे। कांग्रेस और भाजपा इस पूरे घटनाक्रम में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। साथ ही जमकर बयानबाजी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications