MLA उमेश कुमार के बीच फायरिंग मामला, जेल में ही रहेंगे पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन,कोर्ट से बड़ा झटका

MLA Umesh Kumar Pranab Singh Champion CONTROVERCY: फायरिंग केस में जेल में बंद पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने पुलिस की उस याचिका को भी खारिज किया है, जिसमें पुलिस ने धारा 109 (हत्या का प्रयास) हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

आज पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन समेत अन्य आरोपी हरिद्वार सीजेएम कोर्ट में ऑनलाइन पेश हुए थे, जहां कोर्ट ने प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत याचिका और पुलिस के उस प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की है, जिसमें पुलिस ने केस से धारा 109 (हत्या का प्रयास) हटाने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने चैंपियन की जमानत याचिका और पुलिस के प्रार्थना पत्र दोनों को ही खारिज कर दिया।

Firing case between MLA Umesh Kumar Pranab Singh Champion will remain in jail big blow from court

बता दें कि 26 जनवरी शाम को पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार के स्टाफ के साथ मारपीट की और उनके कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग भी की।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद विधायक उमेश कुमार भी हथियार लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने चैंपियन को उसी दिन 26 जनवरी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। साथ ही चैंपियन की पत्नी की तहरीर पर विधायक उमेश कुमार को गिरफ्तार किया।

इसके बाद 27 जनवरी को पुलिस ने चैंपियन को हरिद्वार कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तब से चैंपियन और उनके साथी हरिद्वार की जेल में बंद है। विधायक उमेश कुमार बेल पर बाहर हैं। वहीं आज सात फरवरी को कोर्ट ने चैंपियन की जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया है। इस बीच कई बार क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी है। यहां तक की चैंपियन को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर गुर्जर समाज महापंचायत भी बुला चुका है। हालांकि वह स्थगित हो गई। हरिद्वार में पुलिस अब भी अलर्ट मोड पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+