फर्जी जन सेवा केन्द्र का भंडाफोड़, फर्जी आधार कार्ड बनाकर चल रहा नौकरी दिलवाने का खेल, चौंकाने वाला खुलासा
Fake public service centre उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी तरीके से चल रहे जन सेवा केन्द्र का भण्डाफोड़ किया है। जहां सिडकुल में नौकरी पाने के लिए फर्जी स्थानीय आई.डी. का प्रयोग कर फर्जी आधार कार्ड बनवाये गये थे।
एसटीएफ ने फर्जी जन सेवा केन्द्र से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट बनाने के इलेक्ट्रानिक उपकरणों एवं भारी मात्रा में फर्जी प्रमाण पत्रों सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जन सेवा केन्द्र भारी मात्रा में फर्जी कागजातों के आधार पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था।

राज्य में चलाये जा रहे सत्यापन अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी टीमो को अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी तथा संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित किये जाने के साथ ही राज्य में फर्जी तरीके से संचालित जन सेवा केन्द्रो/फर्जी आधार/आयुष्मान/राशन कार्ड आदि के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसटीएफ कुमाऊं टीम ने फर्जी तरीके से बनाये जा रहे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मार्कशीट के अवैध कारोबार में सम्मलित एक जन सेवा केन्द्र को थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में सीज किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ टीम द्वारा थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद उधमसिंहनगर स्थित गंगवार जन सेवा केन्द्र में छापामारी की कार्यवाही की गयी, जन सेवा केन्द्र में कम्प्यूटर में फर्जी तरीके से मार्कशीट बनाते हुये 01 व्यक्ति चेतन कुमार पुत्र राजपाल निवासी ग्राम एंचैरा थाना पटवाई जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह यह जन सेवा केन्द्र पिछले एक साल से चला रहा है, ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र सिडकुल के नजदीक होने तथा अत्यन्त भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण यहां बाहरी राज्यों से आकर कई लोग सिडकुल में नौकरी करने हेतु रहने लगे है।
सिडकुल में प्राथमिकता उत्तराखण्ड राज्य के लोगों को नौकरी में रखने की होती है तो बाहरी राज्यों से आये लोग यहां का आधार कार्ड एवं मार्कशीट बनवाने आते रहते है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह एक प्रौग्राम एप्लीकेशन के जरिये कस्टमर की फोटो लेकर कस्टमर द्वारा बताये गये नाम व पते को एडिट उसका आधार कार्ड प्रिंट निकालकर मुंह मांगे दोमों पर दे देता है। दुकान की तलाशी लेने पर 55 प्लास्टिक के पैन कार्ड, 42 आधार कार्ड तथा 09 मार्कशीटे बरामद की गयी।
अभियुक्त के जन सेवा केन्द्र से भारी मात्रा में आधार कार्ड व पैन कार्ड बरामद हुये है, जिनको चैक करने पर सभी आधार कार्ड में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पते अंकित होना पाया गया, जिनसे अभियुक्त द्वारा कूटरचित किया जाना था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना ट्रांजिट कैम्प पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया तथा फर्जी तरीके से चल रहे गंगवार जन सेवा केन्द्र को सील किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त से पूछताछ के दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि बाहरी राज्यों के व्यक्ति उत्तराखण्ड में आकर अपने आधार कार्ड में अपना नाम पता परिवर्तित करावा कर उत्तराखण्ड राज्य का आधार कार्ड बनवाकर यहां फर्जी तरीके से सिडकुल में नौकरी कर रहे है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पिछले एक साल से फर्जी तरीके से बाहरी व्यक्तियों के आधार कार्ड, पैन कार्ड व मार्कशीट बना रहा है। अब तक उसने लगभग 400-500 लोगों के फर्जी कागजात बनाये है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications