उत्तराखंड की राजनीति में ‘अर्बन नक्सल गैंग’ की एंट्री, CM धामी के बयान से मचा हड़कंप, इसके पीछे क्या बताई वजह
Uttarakhand news: उत्तराखंड की राजनीति में 'अर्बन नक्सल गैंग' की एंट्री को लेकर सीएम धामी के बयान से सियासी गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, राज्य में अर्बन नक्सल गैंग ने जेहादी मानसिकता को पनपाने का प्रयास किया है, लेकिन हम षडयंत्रकारियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सार्वजनिक मंच से इसको लेकर खुलकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने एक सार्वजनिक मंच से दो टूक कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड तेज़ी से विकास की राह पर हैं, लेकिन कुछ 'अर्बन नक्सल गैंग' के लोग प्रदेश में जिहादी मानसिकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में विपक्षी बयानबाज़ी से ज़्यादा खतरनाक अर्बन नक्सल गैंग की सक्रियता हो गई है। यह बयान सीएम धामी ने केवल चेतावनी अंदाज में नहीं की। सीएम धामी ने कहा कि घोषणा इस बात की कि अब सरकार न तो बख्शेगी, न चुप रहेगी, और न ही इन छिपे चेहरों को खुला मैदान देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा, जिन लोगों को जनता ने नकार दिया है, वे प्रदेश के युवाओं और बच्चों के कंधों पर सवार होकर राजनीति करना चाहते हैं। माहौल को खराब करना चाहते हैं। दून मेडिकल कालेज में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, जिन लोगों को जनता ने नकार दिया है, वे प्रदेश के युवाओं और बच्चों के कंधों पर सवार होकर राजनीति करना चाहते हैं। माहौल को खराब करना चाहते हैं।
सीएम ने बताया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा मामले में युवाओं ने सीबीआई जांच के लिए कहा, हमने कहा करेंगे, भर्ती परीक्षा रद्द करने के लिए कहा, हमने कहा कमेटी की रिपोर्ट आने दो, रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने इसे भी रद्द कर दिया। सरकार ने युवाओं की सभी बातें मानी, लेकिन इसमें भी भी कुछ लोग कहने लगे सरकार युवाओं के आगे झुक गई।
मुख्यमंत्री ने कहा, युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। वह, अर्बन नक्सल गैंग को चेता देना चाहते हैं कि उसके मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। राज्य में भर्ती प्रक्रिया को रुकने नहीं देंगे। राज्य में योग्यतावाले, प्रतिभावान और क्षमतावान युवाओं को न्याय व वाजिब स्थान मिलेगा। सरकार युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए संकल्पित है।












Click it and Unblock the Notifications