Uttarakhand: एक अप्रैल से बिजली महंगी, फिर भी उपभोक्ताओं को मिल सकती है बिल में छूट, जानिए कैसे
उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से बिजली महंगी पड़ेगी। 10 दिन के भीतर बिल जमा करने पर राहत, देय तिथि से पूर्व बिल का डिजिटल भुगतान करने पर 1.50 और अन्य माध्यम से भुगतान पर एक प्रतिशत की छूट दी गई है।

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को एक अप्रैल से बिजली महंगी पड़ेगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के अनुमोदन के बाद वर्तमान दरों में 1.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 10 दिन के भीतर बिल जमा करने वालों को राहत देने के साथ ही देय तिथि से पूर्व बिल का डिजिटल भुगतान करने पर 1.50 और अन्य माध्यम से भुगतान पर एक प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके साथ ही निजी नलकूप का बिल एक माह में जमा कराने पर पांच प्रतिशत की छूट और उद्योगों को औसत 18 घंटे विद्युत आपूर्ति न होने पर बिल में 20 प्रतिशत की छूट दी गई है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए नए विद्युत टैरिफ घोषित
उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में वृद्धि के प्रस्ताव पर अपना निर्णय ले लिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए नए विद्युत टैरिफ घोषित कर दिया है। जिसमें बीते वर्ष के टैरिफ की तुलना में 9.64 प्रतिशत की भारी वृद्धि की गई है। आयोग की ओर से अब 1.79 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। ऊर्जा निगम ने नए वित्तीय वर्ष 2023-24 में 7.72 प्रतिशत दर वृद्धि और करीब साढ़े छह प्रतिशत सरचार्ज वृद्धि को जारी रखते हुए कुल 16 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। इसके अलावा यूजेवीएनएल व पिटकुल की ओर से भी 12 प्रतिशत से अधिक वृद्धि का प्रस्ताव था। जिसका अध्ययन करने के बाद नियामक आयोग ने नए टैरिफ की घोषणा कर दी। बीते वर्ष की तुलना में बिजली के दाम कुल 9.64 प्रतिशत बढ़ गए हैं। इस बार घरेलू श्रेणी में 3.44 प्रतिशत की भारी वृद्धि की गई है। बीपीएल और स्नोबाउंड उपभोक्ताओं को भी अब 10 पैसे प्रति यूनिट अधिक देने होंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications