देहरादून में इलेक्ट्रिक वाहन वालों को अब नहीं होगी परेशानी, जल्द यहां लगेंगे मल्टीपल ईवी चार्जिंग प्वांईट
देहरादून में इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसके लिए एक सप्ताह के भीतर ही मल्टीपल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन को धरातल पर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है।
पीपीपी मॉडल पर मल्टीपल इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जीरो इन्वेस्टमेंट बेस्ड पर यह व्यवस्था आधारित है। जिससे रोजगार और आय भी बढ़ने का दावा किया है।

देहरादून में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए डीएम सविन बंसल का अभिनव प्रयास है। प्रथम चरण में शहर के मुख्य स्थलों पर मल्टीपल ईवी चार्जिंग प्वांईट स्थापित किये जाएंगे। ऐसे स्थलों को चिन्हित किया गया है।
शहर में जल्द ही नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ई वी चार्जिंग पॉइंट नजर आएंगे। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में विगत सप्ताह मल्टीपल ई वी चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने के लिए बैठक ली। जिसके बाद स्थान चिन्हित करने के लिए समिति का गठन किया था, समिति में पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग सहित राजस्व के अधिकारी शामिल हैं।
डीएम के निर्देश पर एक सप्ताह के भीतर ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह एक जीरो इन्वेस्टमेंट बेस्ड प्रक्रिया है। संबंधित कंपनी को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे जहां कंपनी स्वयं अपने उपकरण आदि स्थापित करेंगे।
इससे एक तरफ नगर निगम की आय में वृद्धि होगी वहीं रोजगार के अवसर भी खुलेंगे, शहर में इलेक्ट्रॉनिक वाहन संचालन को बढ़ावा मिलेगा। शहर में प्रथम चरण में आईएसबीटी, गांधी पार्क, महाराणा प्रताप चौक, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, लच्छीवाला टोल प्लाजा,मॉल ऑफ देहरादून, अजबपुर फ्लाईओवर, बल्लूपुर फ्लाईओवर, विधानसभा रोड आदि स्थानों पर मल्टीपल ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जाने की योजना है।
-
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications