Election 2024: जानिए कौन हैं हरिद्वार सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उमेश कुमार, पत्रकारिता से विधायक और अब...

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। इस बीच हरिद्वार सीट से ​निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने नामांकन कराया है। हरिद्वार सीट पर भाजपा के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में है। जबकि कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत और उनके बेटे वीरेंद्र रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा दावेदार बताए जा रहे हैं। कांग्रेस में टिकट की देरी से चुनाव पर असर पड़ना तय है।

Election 2024 Know who Umesh Kumar contesting independent from Haridwar seat MLA khanapur journalism and now

निर्दलीय मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प
उत्तराखंड की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार लोकसभा सीट पर दावा ठोक दिया है। आज निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर हरिद्वार सीट से नामांकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे। उमेश कुमार के निर्दलीय मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

हरिद्वार के मान सम्मान की लड़ाई
उमेश कुमार का कहना है कि ये हरिद्वार के मान सम्मान की लड़ाई है। यहां के बेरोजगारों को सुरक्षित करने की लड़ाई है। हरिद्वार के हर ब्लॉक और मुख्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में घूसखोरी हो रही है। किसानों की दुर्गती हो ही है। सभी सरकारें हमें गुलाम बनाना चाहती हैं।

सांसद क्यों बदलना पड़ा ?
उमेश कुमार ने कहा कि बीजेपी को अपना 10 साल का सांसद जीता हुआ क्यों बदलना पड़ा ? क्या कारण रहे कुछ तो कारण रहे होंगे बदलने के। कहा कि अगर सांसद ने काम किया होता उन्होंने लोगों के बीच में रहकर सब कुछ किया होता तो बदलना नहीं पड़ता।

कौन हैं उमेश कुमार
उमेश कुमार पत्रकारिता क्षेत्र से राजनीति में आए हैं। 2022 के​ विधानसभा चुनाव में उमेश कुमार ने खानपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा और भाजपा की देव्यानी सिंह को हराया था। उमेश कुमार कांग्रेस सरकार के समय सीएम हरीश रावत के स्टिंग प्रकरण से काफी चर्चा में आए थे।

...उमेश कुमार को नहीं जानते
हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत से जब उमेश कुमार की दावेदारी को लेकर मीडिया ने पूछा तो हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के चुनाव लड़ने के सवाल और उनके कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिलने पर जब त्रिवेंद्र सिंह रावत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सब इतना ही कहा कि वो किसी उमेश कुमार को नहीं जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+