पूर्व सीएम के करीबी और कांग्रेस नेता के घर ईडी का छापा, दिल्ली से देहरादून तक छापेमारी से हड़कंप
Enforcement Directorate raided: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह कांग्रेस नेता के घर में ईडी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि सुबह सुबह करीब 4 बजे दर्जनों गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम कांग्रेस नेता के घर पहुंची। जिसके बाद से ईडी की कार्रवाई जारी है।
कांग्रेस नेता के दूसरे ठिकानो और बहिन के घर भी ईडी की टीम ने छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान ईडी ने जमीनों के कागजात और संपत्ति को बरामद किया है। कांग्रेस नेता पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी रहे हैं।

देहरादून के चमन विहार में कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर में ईडी ने आज छापा मारा। करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। इसके बाद से कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। कांग्रेस नेता के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने परिवार के लोगों से पूछताछ की और दूसरे परिचितों के घर भी पहुंची।
ईडी की टीम के साथ उनकी सुरक्षा को देखते हुए सीआईएसएफ जवान भी मौजूद हैं। उनके घर के बाहर सीआईएसएफ के जवान मौजूद हैं। जो कि आने जाने वालों पर नजर रख रहे हैं। बताया गया कि देहरादून के अलावा दिल्ली के घरों में भी ईडी की छापेमारी चल रही है। साथ ही देहरादून के शोरूम में भी टीम ने छापा मारा। बताया गया कि साल 2017-18 में भी इनकम टैक्स ने राजीव जैन के घर पर छापा मारा था। कांग्रेस नेता के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications