ऐतिहासिक स्थलों को नए आयाम देने में जुटे डीएम,जानिए कौन हैं IAS आशीष चौहान जिनके नाम पर स्पेन में भी है पहाड़ी
IAS Dr. Ashish Chauhan उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से कई योजनाओं पर पहल भी हो रही है। जिन्हें धरातल पर उतारने का जिम्मा स्थानीय प्रशासन पर है।
इस तरह की योजनाओं को धरातल पर उतारने और उत्तराखंड के ऐतिहासिक स्थलों को फिर से मानचित्र पर लाने का जिम्मा संभाल रहे हैं आईएएस डॉ. आशीष चौहान।

पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान अपने हटकर काम और सोच के लिए अलग पहचान रखते हैं। जब भी कभी ऐसे ऐतिहासिक स्थलों को संवारने की बात आती है तो वे सबसे पहले खुद पहुंचकर मोर्चा संभाल लेते हैं।
हाल ही में डीएम ने पौड़ी में स्थित ऐतिहासिक स्थल देवलगढ़ का स्थलीय निरीक्षण किया गया और देवलगढ़ को देवलगढ़ केव्स (गुफाएं) के नाम से विकसित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पंवार वंश की कुलदेवी राजराजेश्वरी देवी और मां दुर्गा के प्राचीन मंदिर , पंवार वंश के राजाओं के निवास तथा देवलगढ़ की ऐतिहासिक गुफाओं का भी अवलोकन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गुफा में स्वयं उतरकर उसका अवलोकन भी किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने कहा कि देवलगढ़ को देवालगढ़ केव्स के नाम से विकसित किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग और अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
आशीष चौहान लगातार पर्यटन और तीर्थाटन की नए संभावनाओं पर काम कर रहे हैं। इसके लिए वे पुराने ट्रैकिंग मार्ग को भी नए सिरे से पर्यटन सर्किट के रुप में दोबारा शुरू करने की प्लानिंग पर काम कर चुके हैं। डीएम ने खुद ऋषिकेश- बद्रीनाथ तीर्थाटन पैदल मार्ग सिमालो गांव से नांद गांव तक 22 किलोमीटर की पैदल ट्रेकिंग की। साथ ही यहां पर साइकिलिंग, कयाकिंग सहित अन्य गतिविधि भी शामिल करने की बात की है। वे ऋषिकेश- बदरीनाथ प्राचीन तीर्थाटन पैदल मार्ग के जीणोद्धार में भी जुटे हैं।
आईएएस अधिकारी आशीष चौहान जिस जिले में जाते हैं, वहां अपनी अलग छाप छोड़कर आते हैं। इससे पहले उन्होंने उत्तरकाशी में जिलाधिकारी रहते हुए वाटर स्पोर्ट्स और झील पर एक्टिविटी शुरू कराई। साथ ही एप्पल फेस्टिवल के जरिए हर्षिल घाटी को अलग पहचान दिलाई।
डॉ. आशीष चौहान 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नैनीताल, चमोली में संयुक्त मजिस्ट्रेट, उत्तरकाशी के डीएम, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक, सीडीओ पिथौरागढ़ व डीएम पिथौरागढ़ रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। वर्तमान में वे पौड़ी गढ़वाल के डीएम हैं। सामाजिक जागरूकता एवं बेहतरीन कार्यों के लिए बेस्ट आईएएस अफसर का अवार्ड के लिए चुना गया। उन्हें न्यूजमेकर्स एचिवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
आशीष चौहान के नाम एक ओर बड़ी उपलब्धि भी है। आईएएस के नाम पर स्पेन की एक पहाड़ी भी है। आशीष चौहान ने उत्तरकाशी में बतौर डीएम स्पेनिश पर्वतारोही एंटोनियो की काफी मदद की थी। 15 अगस्त को स्पेनिश पर्वतारोही ने सोशल मीडिया पर सूचना दी कि उन्होंने स्पेन के विरजिन शिखर को ट्रैक कर लिया है। इस शिखर को पहली बार ट्रैक किया गया है। शिखर आरोहण करने के बाद एंटोनियो ने क्लाइंब बुक में शिखर का मजिस्ट्रेट पॉइंट टिप और मार्ग का नाम वाया आशीष रजिस्टर करने की कवायद तेज कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications