केदारघाटी में आई आपदा के बाद राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस की केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित

केदारघाटी में आई आपदा को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को सीतापुर से स्थगित कर दिया है।

राहुल गांधी की अपील व निर्देश के बाद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इसकी घोषणा की साथ ही स्थितियां सामान्य होने पर सीतापुर से पुनः शुरू करने का ऐलान किया है।

disaster Kedar Ghati Congress Kedarnath Pratistha Raksha Yatra postponed instructions Rahul Gandhi

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में विगत 24 जुलाई को हरिद्वार हर की पौड़ी से शुरू हुई श्री केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा आज दसवें दिन रुद्रप्रयाग के सीतापुर में पहुंच कर केदार घाटी में आई भीषण आपदा के कारण स्थगित कर दी गई। करन माहरा ने आज प्रातः सीतापुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण कर पहले आपदा में जान गंवा चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा।

उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अपील व निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने केदार घाटी में आई आपदा के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए सभी यात्रियों से अपील की है कि केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा को स्थितियां सामान्य होने तक स्थगित कर दिया जाय व उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आपदा राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं। जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यात्रा में शामिल सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार दस दिनों तक दो सौ किलोमीटर पैदल चल कर जिस संकल्प शक्ति का परिचय दिया वह प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।

उन्होंने कहा कि हम यात्रा को इसी चरण में पूरा करना चाहते थे किंतु आपदा से जो स्थितियां उत्पन्न हुई हैं इसमें हमारा पहला कर्तव्य प्रभावित लोगों की सहायता करना है इसलिए अब हम यात्रा को स्थगित कर आपदा प्रभावितों की सहता करेंगे और स्थितियां सामान्य होने के पश्चात दोबारा यात्रा यहीं(सीतापुर) से शुरू करेंगे।

भाजपा ने कांग्रेस की केदारनाथ यात्रा के स्थगित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस समय सबको आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जुटने की जरूरत है। शुरुआत से ही विपक्ष से रचनात्मक भूमिका अदा कर इस तरह राजनैतिक कार्यक्रमों से बचने का आग्रह किया जा रहा था। हालांकि बेहतर होता कि उनके स्थानीय नेता इस निर्णय को जनहित में लेते बजाय राहुल गांधी को श्रेय देने के।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+