उत्तराखंड में दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क IAS ऑनलाइन कोचिंग, जानिए और किसको मिल रही ये सुविधा
उत्तराखंड की धामी सरकार दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन आई.ए.एस कोचिंग की व्यवस्था करेगी। सीएम धामी ने दिव्यांग विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन आई.ए.एस कोचिंग की व्यवस्था कराए जाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, खिलाड़ियों एवं स्वतः रोजगार रत दिव्यांगजनों व उनके सेवायोजकों को राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया, जिसमें 25 दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, 32 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 30 स्वतः रोजगार रत दिव्यांगजन एंव 2 दिव्यांगजनों के सेवायोजक सम्मिलित थे।

धामी सरकार इससे पहले भी कई छात्रों को निशुल्क आईएएस की कोचिंग कराने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्रों या फिर तैयारी करने की सोच रहे ऐसे छात्र जिनके पास कोचिंग संस्थानों को देने के लिए फीस नहीं है, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ने पहल की है। यूनिवर्सिटी की और से प्रोजेक्ट यूपीएससी शुरू कर दिया गया है।
श्रीदेव सुमन विवि व इससे संबद्ध कॉलेजों के छात्र अब घर बैठकर संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए विवि में प्रोजेक्ट यूपीएससी शुरू किया गया है। प्राथमिक चरण के तहत इस प्रोजेक्ट में सुपर-39 के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है।प्रोजेक्ट के तहत कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। प्रोजेक्ट यूपीएससी, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए शुरू किया गया एक प्रोजेक्ट है।
इस प्रोजेक्ट के तहत, अनुभवी शिक्षकों और सेवानिवृत्त आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारी निशुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग देते हैं। इसके अलावा, छात्रों की शंकाओं के समाधान के लिए परामर्श सत्र भी आयोजित किए जाते हैं। प्रोजेक्ट के तहत कक्षाएं सप्ताह में रविवार व शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक संचालित की जा रही हैं।
कक्षाएं निशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। प्रोजेक्ट यूपीएससी में शामिल होने के लिए, छात्र [email protected] पर संपर्क करके या 8882918694 पर कॉल करके पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों का चयन करने के लिए एक प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications