बोर्ड परीक्षा के बीच प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ BJP MLA की मौजूदगी में समर्थकों ने की मारपीट, मचा बवाल
Director of Elementary Education assaulted उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के साथ विधायक की मौजूदगी में बवाल हो गया। भाजपा विधायक के सामने ही समर्थकों ने डायरेक्टर की पिटाई कर दी। आनन-फानन में घायल डायरेक्टर को अस्पताल पहुंचाया गया। डायरेक्टर को काफी चौटें आई हैं।
आरोप है कि भाजपा विधायक के समर्थकों और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बहस होने के बाद मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमला भी हुआ, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

अजय कुमार नौडियाल को चोटिल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां अधिकारी का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद से शिक्षा विभाग में हंगामा मचा हुआ है। कर्मचारी और अधिकारियों में इसको लेकर जबरदस्त गुस्सा है। बता दें कि प्रदेश में आज बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच घटना होने से बोर्ड परीक्षाओं पर भी असर पड़ सकता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के ननुरखेड़ा में स्थित शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के कार्यालय में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस बीच किसी मामले को लेकर गरमा गरमी हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि हाथापाई शुरू हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि विधायक के सामने ही समर्थकों ने अधिकारी पर जानलेवा हमला किया। कार्यालय में कुर्सियां उठाकर पलट दी और जमकर बवाल काटा। इस दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को चोंटे भी आई। चोटिल अवस्था में किसी तरह अधिकारी को कार्यालय से बाहर निकाला गया। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया है। आरोप है कि डायरेक्टर के साथ मारपीट की गई। मारपीट में डायरेक्टर को काफी चोटें आई है। अब शिक्षा विभाग में इस घटना को लेकर काफी विरोध शुरू हो गया। जो कि आने वाले दिनों में नया विवाद खड़ा कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications