Uttarakhand News: हरिद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन, अवैध मजार पर चला बुलडोजर
Uttarakhand News: उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई हुई है। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बताया गया कि पूर्व में दरगाह प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद आज प्रशासन ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में सरकारी जमीनों पर बने अवैध ढांचों के खिलाफ अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी के तहत हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला। सिंचाई विभाग ने पूर्व में दरगाह प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिसके बाद आज प्रशासन ने कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 31 तारीख प्रशासन ने पहले कार्रवाई करने का निर्णय लिया था, लेकिन हरिद्वार में वीआईपी मूवमेंट होने के कारण कार्रवाई को टाल दिया गया। लेकिन आज अवैध दरगाह पर प्रशासन का बुलडोजर चला दिया गया। दरगाह सिंचाई विभाग की करीब दो बीघा जमीन पर अवैध दरगाह बनी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिक्रमण को लेकर विधानसभा में भी एक बयान दिया है। सीएम ने कहा कि जो इस विधि व्यवस्था को नहीं मानता है, अतिक्रमण करता है। कोई सरकारी जमीनों पर कब्जे कर रहा है। लाल, हरी, पीली और नीली चादर डालकर जमीन पर कब्जा करेगा। वह देवभूमि उत्तराखंड में नहीं चल सकता है। उन्हें कानून के तहत हटाया गया है, और यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। सीएम धामी ने कहा कि किसी समुदाय विशेष को डराने का हमारा कोई मकसद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications