Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

धामी सरकार ने ढाई लाख कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, महंभाई भत्ता और बोनस का आदेश जारी, जानिए कितना

Dhami government Diwali gift: उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने प्रदेश के करीब ढाई लाख राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। साथ ही दिवाली बोनस को भी मंजूरी मिल गई है। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसद बढ़ाने और बोनस देने का आदेश जारी कर दिया गया है।

प्रदेश के ढाई लाख शिक्षक और अन्य राज्य कर्मियों को सरकार ने दीवाली का गिफ्ट दिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार शाम ढाई लाख से ज्यादा शिक्षकों और कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन फीसद बढ़ाने और बोनस देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके बाद आदेश जारी हो गए हैं।

Dhami government Diwali gift 2 5 lakh employees issued order dearness allowance bonus know how much

महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 फीसदी तक हो गया है। इसके साथ ही बोनस का लाभ 4800 ग्रेड पे तक वाले कार्मिकों को ही मिलेगा। इसके तहत अधिकतम सात हजार रुपये मिलेंगे। दैनिक वेतनभोगी और कैजुअल श्रेणी के कर्मियों को कुछ शर्त के साथ अधिकतम 1200 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे।

इससे पहले धामी सरकार सोमवार को कर्मचारियों के प्रमोशन के मानक शिथिल करने, आंगनबाड़ी का प्रमोशन कोटा बढ़ाने और स्वास्थ्य विभाग में तबादलों में राहत देने का फैसला कर चुकी है। जिस वजह से इस बार राज्य कर्मचारियों की दिवाली खास बन गई है।

धामी कैबिनेट ने कर्मचारियों की पदोन्नति में शिथिलता के नियम को और भी अधिक शिथिल करने के निर्णय पर मुहर लगा दी है। पूर्व में पदोन्नति में शिथिलता का लाभ दिया गया था। इसके बावजूद विभागों में खाली पदों पर पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

खासतौर पर इंजीनियरिंग विभागों में पदोन्नति के पद खाली पड़े थे। पदोन्नति का लाभ ज्यादा कर्मचारियों को मिल सके, इसके लिए इस नियम में और अधिक छूट दी गई है। पदोन्नति के संबंध में अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण की नियमावली में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब कोई कर्मचारी कुल सेवा अवधि के समय को पूरा नहीं कर पा रहा है, तो उसे उसमें भी छूट मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+