Kedarnath dham yatra में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, भारी भीड़ को देखते हुए 03 जून तक रजिस्ट्रेशन बंद
केदारनाथ धाम में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। जगह-जगह पर यात्रियों की भीड़ होने पर यात्रा को रोक-रोक कर आगे बढ़ने दिया जा रहा है।

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। जगह-जगह पर यात्रियों की भीड़ होने पर यात्रा को रोक-रोक कर आगे बढ़ने दिया जा रहा है। बीच में मौसम के चलते यात्रा पर रोक लगाई जा रही थी। इस बार भीड़ को देखते हुए पंजीकरण रोके गए हैं। धाम के लिए अब तक 13 लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं।
क्षमता से 50 प्रतिशत अधिक यात्री
गर्मी बढ़ते और मौसम साफ होते ही चार धाम यात्रा एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है। सबसे ज्यादा मुश्किल केदारनाथ यात्रा को लेकर सामने आ रही है। यात्रियों की भारी भीड़ हो जाने से प्रशासन को व्यवस्था कर पाना मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि क्षमता से 50 प्रतिशत अधिक यात्री केदारनाथ यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग पर जगह-जगह जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन का पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए नए पंजीकरण पर 03 जून तक रोक लगा दी है। यात्रा मार्गों पर हरिद्वार, ऋषिकेश, तपोवन, व्यासी, श्रीनगर और रुद्रप्रयाग में रोक कर आगे भेजा जाएगा।
38 लाख यात्री पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। 17 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। 29 मई तक केदारनाथ धाम के लिए 13 लाख, बदरीनाथ के लिए 11.21 लाख, यमुनोत्री में 6.24 लाख, गंगोत्री में 6.79 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए 74 हजार यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications