Dehradun: स्वच्छता को लेकर देहरादून में अनूठी स्वच्छता चौपाल आयोजित, जानिए क्या है उद्देश्य
स्वच्छता चौपाल की प्रदर्शनी में नेप्रा, एटीरो, रीसाइकिल, साहस जैसे कई प्रसिद्ध राष्ट्रीय संगठन और पेड केयर, स्प्रूस अप और स्याना जैसे प्रमुख स्टार्ट अप्स भी भाग ले रहे हैं।

स्वच्छता को लेकर देहरादून में एक अनूठी चौपाल आयोजित हो रही है। चौपाल की थीम वेस्ट मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी और स्वच्छता है। चौपाल में राज्य के दूर-दराज तक के जिलों के नगर निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। स्वच्छता उपकरण बनाने वाली देशभर की कंपनियों और स्टार्ट अप्स ने चौपाल में आयोजित प्रदर्शनी में हिस्सा लिया। राज्यपाल ले.जन. सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने आर्मी ग्राउंड गढ़ी कैंट में इस चौपाल का उद्घाटन किया।
स्रोत से ही सूखे और गीले कचरे को अलग करने की जरूरत पर जोर
चौपाल का पहला सत्र उत्तराखंड में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नाम रहा। पैनलिस्ट ने स्रोत से ही सूखे और गीले कचरे को अलग करने के साथ ही कचरे के प्रति लोगों को संवेदनशील और जागरूकता करने की जरूरत पर जोर दिया। सत्र के अंत में सवाल-जवाब का दौर भी हुआ। इसमें दूर-दराज से आये नगर निकाय प्रतिनिधियों ने जरूरी सवाल पूछे। दूसरे सत्र में स्वच्छता तकनीकी और विकल्प विषय और चुनौतियां विषय पर चर्चा की गई। इस सत्र में पैनलिस्टों ने स्वच्छता कार्यकर्ताओं के जीवन में तकनीकी के महत्व को लेकर चर्चा की। वे इस बात को लेकर भी आशान्वित थे कि आने वाले वर्षों में कचरा प्रबंधन का क्षेत्र और भी अधिक खुलेगा, जिससे कंपनियों के लिए स्वच्छ भारत अभियान में योगदान के नये अवसर सामने आएंगे ।
प्रदर्शनी में कुल 51 स्टॉल
Recommended Video

चौपाल की प्रदर्शनी में नेप्रा, एटीरो, रीसाइकिल, साहस जैसे कई प्रसिद्ध राष्ट्रीय संगठन और पेड केयर, स्प्रूस अप और शायना ईकोयूनिफाइड जैसे प्रमुख स्टार्ट अप्स भी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तराखंड स्थित ई-वेस्ट रिसाइकिलर कंपनी एटेरो की पेटेंट तकनीक का जिक्र मन की बात में किया था। इसके पूर्व में भी प्रधान मंत्री ने अराज फैशन का मन की बात कार्यक्रम में जिक्र किया था। चौपाल में मौजूद कई स्टार्ट अप्स केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हैं और शार्क टैंक इंडिया कार्यक्रम में भी भागीदारी कर फंडिंग प्राप्त कर चुके हैं। प्रदर्शनी में कुल 51 स्टॉल लगाये गये हैं।
प्लास्टिक कचरे के रिसाइकिलिंग जैसी विभिन्न स्वच्छता पहलों के लिए बधाई
राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ईश्वर का वास वहीं होता है, जहां स्वच्छता होती है। उन्होंने दून छावनी परिषद को प्लास्टिक कचरे के रिसाइकिलिंग जैसी विभिन्न स्वच्छता पहलों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन के रूप में लगातार लोकप्रिय हो रहा है, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हमारा राज्य स्वच्छ रहे और यहां आने वाले लोग राज्य से एक अच्छी छवि अपने साथ लेकर लौटें. उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में जिस तरह से कई कंपनियां अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन करने के लिए आई हैं, वह स्वागत योग्य है। इससे साफ होता है कि हम बदल रहे हैं और हम सभी स्वच्छ भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्यपाल ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाली 51 कंपनियों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि अजय शर्मा ने सभी से प्लास्टिक कचरा और कचरा प्रबंधन के लिए एकजुट होकर संकल्प लेने की अपील की। इस मौके पर महानिदेशक, रक्षा सम्पदा अजय शर्मा विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे। ब्रिगेडियर अनिर्बन दत्ता, सेना मेडल और स्टेशन कमांडर के साथ ही छावनी परिषद देहरादून और लंढौर के अध्यक्ष, डीएन यादव, उप महानिदेशक, रक्षा सम्पदा महानिदेशालय, अभिनव सिंह, सीईओ देहरादून कैंट बोर्ड, नवनीत पांडे, निदेशक शहरी विकास निदेशालय और अनूप नौटियाल, संस्थापक, सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन भी मौजूद थे।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications