देहरादून में रफ्तार का कहर, नशे में धुत चालक ने बाप-बेटे को रौंदा, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत
Dehradun accident news देहरादून के डालनवाला इलाके में देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। नशे में धुत एक युवक ने बाइक सवारों को रौंद डाला। इसके साथ ही कई वाहनों को टक्कर मार दी। वाहन चालक यहीं नहीं रुका बाद में कार एक घर में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। डालनवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड सर्वे रोड पर एक तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर देखने को मिला। बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को रौंद डाला. इसके साथ ही कई वाहनों को टक्कर मार दी।

जिसके बाद कार एक घर में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।कोतवाली डालनवाला से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात करीब करीब 19:30 बजे एक गाड़ी इनोवा के चालक गुनीत सिंह, उम्र 43 वर्ष द्वारा DL कट से तेजी व लापरवाही से आकर पहले DL रोड पर एक कार औरा को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, उसके बाद तेजी से आगे भागते हुए एक स्कूटी व एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसमे स्कूटी सवार राहुल और बाइक सवार रोहित व उसका पुत्र अनुज उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये।
दुर्घटना में घायल राहुल को पुलिस द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जबकि दुर्घटना में घायल 02 अन्य व्यक्तियों रोहित तथा अनुज को पुलिस द्वारा निजी वाहन से दून अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान रोहित फिलिप्स की मृत्यु हो गई।
इनोवा वाहन द्वारा सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बाइक व उसके पास खड़ी स्कूटी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद ये वाहन ओल्ड सर्वे रोड पर छाबड़ा निवास के गेट को तोड़ते हुए उक्त घर के परिसर में जा घुसा, जिसमे घर के अंदर खड़ी स्कूटी व कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को कब्जे में लेते हुए उसके चालक गुनीत सिंह को हिरासत में लिया गया है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications