देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Dehradun news देहरादून के सहसपुर में युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कार से कुछ लोगों को टक्कर भी मारी। इसके अलावा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार चालक लोगों की ओर गाड़ी दौड़ाता नजर आ रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। विकासनगर के सहसपुर इलाके में धर्मावाला चौक की घटना बताई जा रही है। जहां शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने बताया कि सहसपुर थाना पुलिस को रविवार देर रात एक सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया कि धर्मावाला चौक पर कुछ शरारती तत्व उपद्रव मचा रहे हैं।
उपद्रवियों की हरकत से परेशान हो गए। पुलिस को फोन करके उपद्रव की सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कुछ लोग रविंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर (धर्मावाला) के साथ मारपीट कर रहे थे। चार लोग मिलकर एक युवक को पीट रहे थे। मौके पर मारपीट करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज, वाहन को क्षतिग्रस्त करने और अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाने का मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि उपद्रव करने वाले ने कार को बेहतरतीब तरीके से चलाकर कुछ लोगों को भी टक्कर मारी। गनीमत रही कि एक युवक नीचे गिरने के बाद भी सुरक्षित रहा। . पुलिस ने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार-
इकराम पुत्र अब्दुल लतीफ (उम्र 36 वर्ष)
विशाल गोयल पुत्र रामस्वरूप (उम्र 32 वर्ष)
शाहरूख पुत्र लियाकत (उम्र 26 वर्ष)
अरशद पुत्र अलाउद्दीन (उम्र 26 वर्ष)
📍Dehradun, Uttarakhand: In a Road rage incident, a group first assaulted a guy & then allegedly tried to run their Xuv 300 car over locals who stepped in to help,highlighting growing concerns over lawlessness.
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) March 23, 2026
Idk why I mostly see Mahindra drivers in Road-rage.@DehradunPolice pic.twitter.com/VTA5CbzU4A












Click it and Unblock the Notifications