देहरादून का डकैती कांड,तीन पुलिसकर्मी भी शामिल,डॉलर सस्ते देने का झांसा देकर ऐसे लूटा,सुनकर हो जाएंगे हैरान
Dehradun robbery case: देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सस्ते डॉलर देने के झांसे में फंसाकर डकैती प्रकरण ने सबको हैरान कर दिया है। मामले में तीन पुलिसकर्मियोें की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस महकमा भी अलर्ट हो गया। जिसके बाद तुरंत तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय कार्यवाही के भी आदेश जारी हो गए हैं।
पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 2 फरवरी को ऋषिकेश निवासी यशपाल सिंह असवाल ने सस्ते में डालर दिलवाने का लालच देकर तय रकम के साथ प्रेमनगर क्षेत्र में बुलाने और अभियुक्तों के साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर उन्हें डरा धमका कर उनके साथ लूट की घटना को अजांम देने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई।

पीड़ित यशपाल सिंह असवाल बताया कि वह वह प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात चमोली निवासी कुंदन नेगी से हुई थी। कुंदन ने उन्हें बताया कि उसके परिचित राजेश रावत, राजेश चौहान और राजकुमार चौहान के पास लगभग 20 हजार डॉलर हैं, जिन्हें वे कम दाम में बदलवा रहे हैं। आरोप है कि कुंदन ने विश्वास में लेते हुए डॉलर का सौदा करीब आठ लाख रुपये में तय कराया। 31 जनवरी को कुंदन नेगी के कहने पर वह डॉलर का सौदा करने 7.50 लाख की रकम लेकर बालाजी मंदिर झाझरा के पास पहुंचे, जहां उन्हें राजेश रावत, राजेश चौहान, राजकुमार चौहान और दो अन्य लोग मिले।
सौदा होने के बाद अचानक वहां दो व्यक्ति आ गए। जिन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उनमें से एक वर्दी में था। इस बीच सभी ने उन्हें डरा धमकाया और उनके पास रखा रुपये और डॉलर का बैग छीन लिया। हालांकि आरोपित उन्हें ढाई लाख रुपये वापस कर गए और किसी से घटना का जिक्र न करने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल पर सीसीटीवी से सबकी शिनाख्त हो गई।
आरोपित पुलिस कर्मियों की पहचान आइआरबी द्वितीय झाझरा प्रेमनगर में तैनात जलालपुर पोस्ट टोडा कल्याणपुर थाना रुड़की हरिद्वार निवासी अब्दुल रहमान, डोबरी थाना-सहसपुर निवासी सालम, थाना प्रेमनगर में तैनात नैहनपुर लक्सर हरिद्वार निवासी इकरार के रूप में हुई। जबकि अन्य आरोपितों में जोटाड़ी पोस्ट टीकोची थाना मोरी उत्तरकाशी निवासी राजकुमार, माकुड़ी पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी निवासी राजेश रावत, नंदा नगर चमोली निवासी कुंदन सिंह नेगी और कांडा तहसील अरहाल थाना रोहड़ू जिला शिमला निवासी राजेश कुमार चौहान शामिल हैं।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 03 पुलिसकर्मियों सहित 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से लूटी गयी 02 लाख 30 हज़ार की नगदी और 500 डॉलर बरामद हुए थे। अभियुक्तों से पूछताछ में घटना के मास्टर माइंड हसीन उर्फ अन्ना और तथा एक अन्य अभियुक्त प्रेम मोहन का नाम प्रकाश में आया था, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम भेजी गई। बाद में दोनो अभियुक्तों को रूडकी हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से वादी से लूटे गये 01 लाख 90 हजार रूपये की नगदी बरामद हुई।
डीजीपी दीपम सेठ ने इस मामले पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कानून सबके लिए एक समान है, कानून से ऊपर कोई नहीं है, फिर चाहे वह व्यक्ति कोई भी हो, चाहें वर्दीधारी हो, जो भी अपराध में संलिप्त होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों की गतिविधियों के संबंध में थाना और सर्किल स्तर के अधिकारियों के शिथिल पर्यवेक्षण की भी जाँच कराए जाने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications