सड़कों पर हुड़दंग करने वालेां की उतारी खुमारी,वायरल होने के शौक ने पहुंचाया थाने, दून पुलिस ने उठाए सख्त एक्शन

dehradun police देहरादून पुलिस ने सड़क पर स्टंट दिखाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। सोशल मीडिया पर व्यूज और सड़कों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। सड़क पर हुड़दंग और स्टंट करते हुए बारातियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिस पर पुलिस ने सभी को थाने लाकर खुमारी उतारी।

चलती कार में बारातियों को हुड़दंग करने का सामने आया। सड़क पर हुड़दंग और स्टंट करते हुए बारातियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कारों के ऊपर बैठकर, तो कुछ खिड़कियों से बाहर निकलकर स्टंट करते नजर आ रह थे।

dehradun police hooligans streets brought police station desire go viral Doon Police strict action

पुलिस ने बारातियों की खुमारी उतारकर थाने ले आई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मे कुछ युवक कार की छत और कुछ गाड़ी की खिड़कियों से बाहर निकलकर अपनी तथा दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे थे। जिसका संज्ञान लेकर एसएसपी दून अजय सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दून पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर वीडियो में दिख रहे सभी वाहन 03 कार व 02 मोटरसाइकिलो को चिन्हित कर सभी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सीज किया गया।

वाहनों के चालकों का नाम पता:-

  • शादाब शफी पुत्र नफीस शफी निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून
  • विनय चमोली पुत्र राजपाल सिंह निवासी नयागांव देहरादून
  • साहिल खान पुत्र श्री नौशाद खान निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून
  • फुरकान पुत्र लतीफ निवासी नयागांव ग्राम परवल शिमला बायपास रोड देहरादून
  • इकराम पुत्र इखलाख निवासी ग्राम परवल शिमला बायपास देहरादून

वायरल होने का शौक ले पहुँचा थाने

रायपुर पुलिस ने मालदेवता क्षेत्र में चौपहिया वाहनो से स्टंट ड्राइविंग का वायरल वीडियो सामने आते ही कार्रवाई की। जिसके बाद चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस को मालदेवता क्षेत्र में सड़क पर चौ- पहिया वाहनों से स्टंट करने का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने वायरल वीडियो का सज्ञांन लेकर बीच सड़क पर स्टंट कर रहे 02 थार वाहनो व 01 सफारी वाहन को सीज किया गया तथा तीनो वाहनो के चालकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की।

वाहन चालक

  • अमित गर्ग पुत्र केवल कृष्ण गर्ग निवासी 196 ए, राजपुर रोड, देहरादून
  • ऋतिक पुत्र कपिल देव पवार निवासी आईडीपीएल कॉलोनी ऋषिकेश जनपद देहरादून
  • मेहुल वर्मा पुत्र राम वर्मा निवासी नत्थनपुर थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+