Dehradun news: दरोगा की बेटी की हत्या करने के बाद नहर में कूद गया युवक, 6 साल से थी जान पहचान
देहरादून के रायवाला में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। युवती के पिता देहरादून कोतवाली में दरोगा हैं। दारोगा की बेटी की हत्या गला रेतकर की गई।
पुलिस का दावा है घटना को अंजाम देने वाले युवक ने चीला नहर में कूद कर जान दे दी। युवक के शव के खोजबीन के लिए एसडीआरएफ टीम जुटी है।घटना की जानकारी मिलते ही देहरादून के कप्तान अजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि युवक युवती को 6 साल से जान पहचान थी। हालांकि हत्या के कारणों की अभी तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। थाना रायवाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छिद्दरवाला क्षेत्रान्तर्गत तीन पानी पुलिया के नीचे एक युवती का शव बरामद हुआ था।
मृतक युवती की शिनाख्त आरती डबराल निवासी 20 बीघा गली नं0 2 आईडीपीएल ऋषिकेश उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई जो ऋषिकेश क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल में पढाती थी। साथ ही युवती के पिता देहरादून कोतवाली में तैनात दरोगा हैं। घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त की पहचान शैलेन्द्र भट्ट निवासी भद्रास्यूं पुजारगांव चन्द्रबदनी हिण्डोलाखाल टिहरी गढवाल उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।
शैलेन्द्र भट्ट मूल रूप से जनपद टिहरी का रहने वाला था और पिछले 07-08 वर्षों से अपनी बहन के साथ बसन्त कालोनी, श्यामपुर में रह रहा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। घटनाक्रम की जांच में पुलिस टीम को जानकारी मिली कि मृतक युवती बीती रविवार को समय लगभग 6 बजे सांय दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर अपने घर से निकली थी।
अभियुक्त शैलेन्द्र भट्ट शाम पांच बजे अपने घर से निकला था, जिसके देर रात्रि तक वापस न आने पर उसकी बहन द्वारा उसकी गुमशुदगी ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज करायी गयी थी और उसके चीला नहर में कूदने की जानकारी उसके दोस्त द्वारा दी गयी, जिसकी जल पुलिस तथा और एसडीआरएफ गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है। अभियुक्त की बहन द्वारा बताया गया कि अभियुक्त शैलेन्द्र भट्ट पिछले 6 वर्षों से मृतका को जानता था।












Click it and Unblock the Notifications