Dehradun news: नशा मुक्ति केंद्र में दो युवकों ने एक व्यक्ति की कर दी हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

देहरादून में नशा मुक्ति केंद्र में रह रहे दो युवकों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती हरमनदीप सिंह द्वारा अपने एक साथी गुरदीप सिंह के साथ मिलकर एक व्यक्ति अजय कुमार निवासी हापुड रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश की किसी नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लिया गया। नशा मुक्ति केंद्र से छूटकर जेल जाने के लिए दो लोगों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नशा मुक्ति केंद्र की पाबंदियों से परेशान थे। इसलिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई।

Dehradun news Two youths killed person drug de-addiction centre surprised to know reason

थाना प्रेमनगर से मिली जानकारी के अनुसार कर्मा वेल्फेयर सोसाइटी नाम से मांडोवाला में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र है। यहां भर्ती युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को बताया गया कि नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती हरमनदीप सिंह द्वारा अपने एक साथी गुरदीप सिंह के साथ मिलकर एक व्यक्ति अजय कुमार निवासी हापुड रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश की किसी नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त हरमनदीप सिंह को 13 अप्रैल को और अभियुक्त गुरदीप सिह को 31 मार्च 2025 को उनके परिजनों द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था। जबकि मृतक अजय कुमार को उसके परिजनों द्वारा 8 अप्रैल 2025 को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था।

दो दिन पहले ही अभियुक्तों का किसी बात को लेकर अजय कुमार से विवाद हुआ था, जिसे नशा मुक्ति केन्द्र संचालक व अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव कर सुलझाया गया था। अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया गया कि दो दिन पूर्व हुए विवाद में मृतक अजय कुमार द्वारा उन्हें गालियां दी गई थी, जिससे क्षुब्ध होकर उनके द्वारा उसे मारने की योजना बनाई गयी थी। जब अजय कुमार कमरे पर अपने बिस्तर पर सोया था, इस दौरान दोनो युवक कमरे पर गये, उनमें से एक ने उसका मुहं दबाया तथा दूसरे युवक द्वारा चम्मच से उसके गले व छाती पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+