Dehradun news बर्फबारी के बाद चकराता घूमने आए पर्यटकों की मौत, कार और स्कूटी हादसे में 3 लोगों की गई जान
Dehradun news बर्फबारी के बाद चकराता घूमने आए स्कूटी सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
देहरादून जिले के विकासनगर-कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर दो सड़क हादसे हुए। जिसमें 3 लोगों की जान चली गई है। जबकि, 5 लोग घायल हो गए हैं। पहला हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत हो गई। जबकि, दूसरा हादसा कार का हुआ है, जो अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। हादसे में एक किशोर की जान गई है।

देहरादून के पर्यटक स्थल चकराता में बर्फ पड़ी हुई है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए काफी संख्या में सैलानी चकराता पहुंच रहे हैं। इसमें कई हादसे भी सामने आए। कलसी-चकराता मोटर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवारों को टक्कर मारी। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक-
- राजेश सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी- सकरोल, कामला, देहरादून
- राजा पुत्र हरिश्चन्द्र (उम्र 23 वर्ष), निवासी- ब्लॉक 21 कल्याणपुर, दिल्ली
उधर कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर लाल पुल क्षेत्र में बडोई छानी के पास कार संख्या DL 8 CBE 9132 अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर सड़क से नीचे क्यारियों में जा गिरी। हादसे में एक किशोर की जान चली गई।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और चकराता-कालसी थाना पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया तो एक किशोर को मृत घोषित कर दिया. कार में 6 लोग सवार थे. जो चकराता से घूमकर वापस देहरादून की ओर जा रहे थे.
मृतक-
- वंश चावला पुत्र तरूण चावला (उम्र 15 वर्ष), निवासी- संत नगर, दिल्ली
घायल-
- लीला कपूर पत्नी विशाल कपूर (उम्र 44 वर्ष), निवासी- संत नगर, दिल्ली
- शौर्य कपूर पुत्र विशाल कपूर (उम्र 17 वर्ष), निवासी- संत नगर, दिल्ली
- सृवज्ञा कपूर पुत्री विशाल कपूर (उम्र 10 वर्ष), निवासी- संत नगर, दिल्ली
- हेमा चावला पत्नी तरूण चावला (उम्र 41 वर्ष), निवासी- संत नगर,












Click it and Unblock the Notifications