Dehradun news:यहां चार साल के मासूम को घर के आंगन से उठाकर ले गया बाघ, पास के जंगल में बरामद हुआ शव
Dehradun news देहरादून में देर रात एक 4 साल के मासूम को बाघ उठाकर ले गया। जिसका शव घर के पास ही जंगल में पुलिस को बरामद हुआ है। घटना के बाद से देहरादून में लोगों में दहशत है।

उत्तराखंड के पहाड़ों में बाघ के आतंक के बाद अब शहरों में भी बाघ की चहलकदमी और घरों तक पहुंचने से हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे देहरादून के पास थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में बाघ ने एक मासूम को घर के बाहर से उठा लिया।
घटना के बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तुरंत अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए और कांबिंग शुरू की गई। पुलिस टीम को मासूम का शव पास के जंगल में बरामद हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश को बाघ उनके घर के आंगन से उठाकर ले गया। पुलिस की टीम ने रात में ही कांबिंग कर शव को बरामद कर लिया है।
बता दें कि देहरादून शहर से अभिमन्यु एकेडमी करीब 12 किमी दूरी पर है। जो कि करीब आधा घंटे की दूरी है। ऐसे में शहर से इतने पास बाघ के आने की खबर से हर कोई दहशत में है। इसको लेकर ग्रामीणों और लोगों में गुस्सा भी है।
कुछ समय पहले ही मसूरी के आसपास बाघ की चहलकदमी की खबर सामने आ चुकी है। जिसमें कुछ लोगों ने मसूरी इलाके में बाघ देखे जाने की बात की थी। अब ये घटना होने से लोगों का डर बढ़ गया है। इस इलाके में देर रात तक पर्यटकों और ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती है। इस घटना के बाद से अब लोगों में दहशत हो गई है। साथ ही वन विभाग से कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications