Dehradun news: दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत तीन युवकों की मौत, 2 घायल

Dehradun news: देहरादून के विकासनगर स्थित हरबर्टपुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। 2 बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हैं, दोनों बाइकों पर पांच लोग सवार थे।

पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है, बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार नियंत्रण खो बैठे,जिस वजह से हादसा हुआ। रविवार देर रात देहरादून के विकासनगर में हरबर्टपुर इलाके में हादसा सामने आया है। दो बाइकों पर पांच लोग सवार थे, जो कि अपने गंतव्य को जा रहे थे।

Dehradun news Three youths killed 2 injured head-on collision bikes Delhi-Yamunotri National Highway

अचानक दोनों बाइक सवार अपने वाहनों से नियत्रंण खो बैठे। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात हरबर्टपुर इलाके में सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना पाकर तत्काल थाना विकासनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

मौके पर सभी पांचों बाइक सवार गम्भीर घायल अवस्था में मिले थे। उन्हें निजी और 108 एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन युवकों की मौत हो गई। दोनों बाइक की आमने सामने की टक्कर होने से नियंत्रण खो बैठे और हादसा हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास दो बाइक की आपस में टक्कर की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पांच लोग घायल पड़े हुए थे। सभी को एंबुलेंस के माध्यम से हरबर्टपुर स्थित अस्पताल भेजा गया। वेदांश और धोनी कश्यप की मौत हो गई।

आसनपुल निवासी विवेक कश्यप, शाहपुर कल्याणपुर रामगढ़ निवासी अंकित और रमनदीप को धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां रमनदीप की मौत हो गई। विवेक और अंकित गंभीर हालत में भर्ती हैं। बताया गया कि घटना के दौरान बारिश हो रही थी और घटनास्थल पर अंधेरा था। घटना की जांच की जा रही है। ​

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+