बच्चों को पढ़ाने वाली टीचर पति के साथ ऐसे बनी नशा तस्कर,कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर से करते थे नशे का सौदा

देहरादून पुलिस ने कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर के साथ दून के प्रतिष्ठित विद्यालय में टीचर रही महिला व उसके पति को नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर गिरफ्तार किया है। जो कि अवैध कोकीन का कारोबार कर रहे थे। गिरफ्तार आरो​पी बडी पार्टियों में कोकिन सप्लाई करने के साथ-साथ शिक्षण सस्थानों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को टारगेट करते थे।

dehradun news teacher became a drug smuggler husband deal drugs foreign drug peddlers Cobra gang

विदेशी महिला तस्कर दिल्ली से कोकिन लाकर स्थानीय पैडलरों को सप्लाई करती थी। महिला टीचर अपने पति के साथ कॉलेज एंव अन्य शैक्षणिक संस्थानो में अध्यनरत छात्रों के साथ-साथ बडी पार्टियों में कमीशन लेकर नशे का सामान सप्लाई करते थे।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाना राजपुर पुलिस टीम को सघन चैकिंग अभियान के दौरान मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी लेने पर आरोपियों से अवैध कोकीन बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी SANYU DIANAH द्वारा बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है और वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है, देहरादून में भी आरोपी डिमाण्ड पर सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी।

डालनवाला निवासी सारथी साहनी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है और दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में टीचर रह चुकी हैं, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में पढ़ छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+