Dehradun news: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली को लेकर सियासत जारी, जानिए क्यों हुआ विवाद

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 28 जनवरी को देहरादून में रैली प्रस्तावित है। जिसके कार्यक्रम स्थल को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस संगठन इसको लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं, साथ ही परेड ग्राउंड में परमिशन का मामला लटकने के बाद अब बन्नू स्कूल में रैली कराने की तैयारी है।

Dehradun news: Politics rally Congress National President Mallikarjun Kharge, know why controversy

लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। ऐेसे में कांग्रेस जोर शोर से इस दौरे को सफल बनाने में जुटे हैं। लेकिन इस बीच रैली स्थल को लेकर विवाद भी खडा हो गया है। बुधवार को कांग्रेस की ओर से जिला प्रशासन पर आरोप लगाकर कहा गया कि अब तक परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई है।

कार्यक्रम स्थल फाइनल न होने की वजह से सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस इस मामले में जिला प्रशासन को भी घेर चुकी है। हालांकि प्रशासन कांग्रेस के आरोपों का खंडन कर चुकी है। अब कांग्रेसी इस कार्यक्रम को बन्नू स्कूल में कराने की तैयारी कर रहा है।

इस बीच भाजपा ने कांग्रेस की प्रस्तावित रैली के लिए प्रशासन पर भाजपा के दबाव को लेकर मिथ्या दुष्प्रचार और राजनैतिक प्रोपेगेंडा बताया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के लिए पहले ही बन्नू ग्राउंड बुक करा चुकी है । वह सिर्फ सहानुभूति और सुर्खियों में आने के लिए बेवजह विवाद खड़ा कर रही है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस बड़ी रैली को लेकर आशंकित है और लगातार छोटे ग्राइंडों का मुयाइना करने के बाद उन्होंने रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान को लगभग एक सप्ताह पहले ही बुक करा लिया था। उसी अनुरूप कांग्रेस पार्टी तैयारी भी कर रही है और पूरे प्रकरण को लेकर उनकी कोशिश अपने नेता राहुल गांधी की विवाद खड़ा करने की नीति पर अमल करने की है।

यही वजह है कि परेड ग्राउंड की अनुमति प्रक्रिया को लेकर झूठे और अनर्गल आरोप लगाकर मीडिया की सुर्खियां बनने और जनता में भ्रम फैलाने की साजिश की जा रही है।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष माहरा की परेड ग्राउंड में भाजपा रैली करने को लेकर दी धमकी पर कहा कि लगातार मिल रही पराजय और सिमटते जनाधार के चलते ऐसी प्रतिक्रिया स्वाभाविक है। जनता कांग्रेस की हर प्रतिक्रिया का जवाब देने के लिए तैयार है और उसे आगामी लोस चुनाव मे इसका नतीजा भी देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+