Dehradun news: कार से उतरकर सड़क पार कर रहे चौकी इंचार्ज के चार साल के मासूम की दर्दनाक मौत
Dehradun news: उत्तराखंड के देहरादून में एक दर्दनाक हादसे में चार साल के मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देहरादून के हर्रावाला चौकी इंचार्ज अपने बेटे और पत्नी को ससुराल छोड़ने जा रहे थे, इसी बीच ये हादसा हो गया। पिता रमन बिष्ट अपनी पत्नी के साथ दुकान सामान लेने के लिए उतरे और मासूम को कार में ही बैठाया हुआ था।

इस बीच मासूम कार से उतरा और सड़क पार करते हुए हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून में हर्रावाला चौकी इंचार्ज रमन बिष्ट अपनी पत्नी और चार साल के मासूम श्रेयांश बिष्ट को लेकर पास में ही ससुराल छोड़ने जा रही थे।
इस बीच रास्ते में गाड़ी रोककर रमन ने बच्चे को गाड़ी में बैठाया और पत्नी के साथ उतरकर सड़क क्रॉस कर सामान लेने पहुंचे। इस बीच श्रेयांश ने किसी तरह गाड़ी को खोल दिया और बाहर उतरकर सड़क पार करने लगा। तभी स्कॉर्पियो कार की चपेट में आ गया।
आस पास से नजर पड़ते ही चीख-पुकार मच गई। सुन जैसे ही रमन बाहर आए श्रेयांश अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आनन-फानन में बेटे को लेकर रमन अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे में मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरा पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पहले अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक तक पहुंचने की कोशिश की।
जिसके बाद कार की पहचान हो गई है। इस बीच पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर घटना पर शोक जताया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications