जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवानों ने बलिदान दे दिया। जवानों के बलिदान से पूरे देवभूमि में शोक की लहर है।
आज शाम को बलिदानियों के पार्थिव शरीर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बलिदानियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी और सेना के अधिकारियों ने बलिदानियों के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, विधायक बृज भूषण गैरोला, डीएम, एसएसपी ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी।
इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर उनके घर भेज दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए। कुछ अन्य बुरी तरह से घायल हो गए।
आतंकी हमले में कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी बलिदान दिया। हमले की सूचना और शहीद होने की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया x पर लिखा कि
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कठुआ, जम्मू कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्र रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हमारे अमर शहीदों को सभी देशवासी सदैव अपनी स्मृतियों में जीवंत रखेंगे। आप सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के गौरव हैं और हम सभी प्रदेशवासियों को आप पर गर्व है। विनम्र श्रद्धांजलि।
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा...जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कठुआ, जम्मू कश्मीर में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए उत्तराखण्ड के पांच वीर सपूतों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्र रक्षा करते हुए वीरगति… pic.twitter.com/FO8TqQbq2k
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 9, 2024












Click it and Unblock the Notifications