Dehradun News वकीलों का फिर उग्र हुआ आंदोलन, घंटाघर का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जानिए क्या है मांगे
Dehradun News देहरादून में एक बार फिर वकील अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर गए हैं। अपनी मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे वकीलों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। वकीलों ने घंटाघर का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
वकीलों का कहना है कि उन्हें उनकी मांगों पर कई बार आश्वासन मिल चुका है, लेकिन सरकार या प्रशासन की तरफ से लिखित में कोई आदेश नहीं मिला। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो अधिवक्ता चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन करेंगे।

घंटाघर पर वकीलों के विरोध प्रदर्शन से इलाके में जाम की स्थिति बन गई थी, जिससे आम जनता को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। वकीलों का कहना है कि उनकी मांगों पर उन्हें जो मौखिक आश्वाशन दिया गया है, वो उन्हें लिखित रूप में दिया जाएगा। इसी को लेकर बार एसोसिएशन ने 22 दिसंबर का घंटाघर पर धरने का आह्वान किया था।
अधिवक्ताओं का विरोध जिला जज न्यायालय परिसर में रैन बसेरा बनाए जाने का है। बार एसोसिएशन का कहना है कि न्यायालय परिसर में वकीलों और अन्य कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है, जिस कारण उन्हें आवंटित की गई भूमि कम पड़ रही है।
उनका कहना है कि देहरादून में उनके लिए परिसर में पर्याप्त जगह तक नहीं है। जिस कारण उन्हें आवंटित भूमि कम पड़ रही है। इसलिए चैंबर निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि आवंटित की जाए। बार एसोसिएशन का कहना है कि बताया है कि प्रदर्शन उनके बीच में कई अधिकारी आए थे, लेकिन अभी तक सीएम पुष्कर सिंह धामी नहीं आए।
साथ ही उनकी मांगों को कैबिनेट में भी नहीं रखा गया है। अधिकारियों की तरफ से उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन लिखित में देने को कोई तैयार नहीं है। कहा कि, अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो बार एसोसिएशन चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications