Dehradun news: भीषण हादसा, अनियंत्रित डंपर ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, कार में सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत

Dehradun accident news:देहरादून के डोईवाला में आज भीषण हादसा हो गया। अनियंत्रित डंपर ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार दो लोगों के शवों को पुलिस ने बड़ी मुश्किल से निकाला।

लच्छी वाला टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित डंपर गाड़ियों को टक्कर मारते हुए पोल से जा टकराया। इस बीच एक कार दोनों के बीच बुरी तरह फंस गई जिसमें सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार दोनों लोग देहरादून से टिहरी नौकरी पर जा रहे थे। इस बीच हादसा हो गया।

Dehradun news Horrible accident uncontrolled dumper hits three vehicles two people car painful death

डोईवाला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK 18 CA 6636 लच्छी वाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित हो गया। जो कि तीन वाहनो को क्षतिग्रस्त कर टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया।

डंपर की चपेट में आने से 02 वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये जबकि एक वाहन UK07 AF 2506 UK 07 डंपर और पोल के बीच बुरी तरह फंसकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें बैठे 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को वाहन से बाहर निकाल कर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतको की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव लेन नंबर - 15, नियर 6 नंबर पुलिया, रायपुर देहरादून और पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पवार के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा मृतको के परिजनों को सूचित किया गया है। दोनों मृतक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट टिहरी में नियुक्त थे और आज अपने घर से टिहरी के लिए जा रहे थे। डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। डम्पर वाहन के समस्त दस्तावेजो की ARTO ऋषिकेश द्वारा जांच की गई, जिसमें सभी दस्तावज सही पाए गए है, साथ ही डम्पर में भरी खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।घटना के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+