Dehradun News: माता-पिता के साथ स्कूटी से जा रहे मासूम को हाथी ने सूंड से नीचे खींचा, पटक कर मार डाला
Dehradun News: देहरादून में एक मासूम को हाथी ने स्कूटी से खींचकर पटककर मार डालने की दर्दनाक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मासूम अपने अपने माता-पिता के साथ स्कूटी पर बीच में बैठकर आ रहा था।
कालू सिद्ध मंदिर से कुछ दूरी पर हाथी ने बच्चे को बीच में से खींचा और पटककर मार डाला। हाथी ने स्कूटी से बीच में बैठे छठवीं कक्षा के छात्र कुणाल थापा को सूंड से नीचे खींचकर पटक कर मार डाला। पति-पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई।घटना के बाद से इलाके में दहशत फैली हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के थानों वन रेंज में कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट निवासी एक छठवीं के छात्र को हाथी ने पटक कर मार डाला। माता पिता ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना शाम करीब 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है।
जब कमल थापा और उनकी पत्नी नीलम देहरादून से अपने पुत्र कुणाल थापा (12) को स्कूटी में बीच में बैठकर कालू सिद्ध मंदिर की तरफ आ रहे थे। कालू सिद्ध मंदिर से कुछ दूर पीछे थानो वन रेंज के जंगल में हाथी ने स्कूटी से बीच में बैठे छठवीं कक्षा के छात्र कुणाल थापा को सूंड से नीचे खींचकर पटक कर मार डाला। पति-पत्नी ने किसी तरह अपनी जान बचाई।
हाथी इसके बाद भी वही खड़ा रहा। जिसके बाद छात्र के पिता कमल थापा ने आग जलाकर किसी तरह हाथी को भगाया। वह अपने पुत्र को लेकर किसी तरह जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने कुणाल थापा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलती ही काफी लोग जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचे।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बता दें कि उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से वन्य जीव के संघर्ष देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ों में भालू का आतंक देखने को मिल रहा है तो शहर में हाथी का। घटना के बाद से स्थानीय लोगो में खासा डर देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications