Dehradun News: घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में नशा तस्करी, डिलीवरी बॉयज का कैसे चल रहा खेल,जानिए पूरा खुलासा
Dehradun news: देहरादून पुलिस ने घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में नशा तस्करी करने वाले डिलीवरी बॉयज का खुलासा किया है। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे 02 डिलीवरी बॉय सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 9 लाख रु० कीमत की 29.94 ग्राम अवैध स्मैक व 158 ग्राम चरस बरामद हुई है।
गिरफ्तार डिलीवरी बॉय Blinkit कम्पनी में काम करते थे। अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच में नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को मादक पदार्थ बेचते थे।

रायवाला पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस नशे के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही है, इसी क्रम में डिलीवरी बॉयज की भी चेकिंग अभियान चलाया जा रही है। रात्रि चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों फुजैल, वसीम और अजय उर्फ मोनू को अवैध मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त फुजैल के कब्जे से 13.30 ग्राम अवैध स्मैक , वसीम के कब्जे से 18.64 ग्राम अवैध स्मैक तथा अजय उर्फ मोनू के कब्जे से 158 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
अभियुक्त फ़ुजैल तथा वसीम blinkit कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करते है, जो घरेलू सामान की डिलीवरी की आड़ में मादक पदार्थों की डिलीवरी कर रहे थे। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए गए।
पूछताछ में अभियुक्त फुजैल व वसीम द्वारा बताया कि वह दोनो Blinkit कम्पनी में काम करते है, उनके द्वारा स्मैक सुल्तानपुर चिलकाना के रहने वाले इलियास नाम के व्यक्ति से सस्ते दामो में खरीदी थी, जिसे वह डिलीवरी करते समय स्थानीय लोगो/कॉलेज के छात्रो को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। अभियुक्त बरामद स्मेक को बेचने रायवाला से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दोनो को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त अजय उर्फ मोनू, हरिद्वार में वेटर का काम करता है तथा उक्त चरस को कुरूक्षेत्र से खरीदकर लाया था, जिसे वह बाबा लोगो को मंहगे दामो में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर उससे पहले ही पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त पूर्व में भी कोतवाली नगर हरिद्वार से चोरी के प्रकरण में जेल भी जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications