Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dehradun news: कार के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिले महिला और पुरूष के शव,मचा हड़कंप, ये मानी जा रही वजह

देहरादून में कार के अंदर पुरूष और महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिनकी पहचान कर ली गई है।

पुलिस का कहना है कि एसी खुला रहने और शराब के सेवन से मौत हो सकती है। पुलिस फॉरेंसिक जांच में जुटी है।

Dehradun news Dead bodies man woman found suspicious condition inside car created panice reason

थाना राजपुर से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार 26 अगस्त को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला व एक पुरुष अचेत अवस्था में पड़े है।

सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे तो सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर सड़क किनारे एक वैगन आर टैक्सी खड़ी मिली, जिसमें एक व्यक्ति राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष व एक महिला महेश्वरी उम्र करीब 45 वर्ष अचेत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले।

घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि वाहन मृतक राजेश साहू का ही था, तथा राजेश साहू व महेश्वरी देवी दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे,राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है , महेश्वरी देवी विधवा है, घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में दोनों अचेत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए।

दोनों के परिजनों द्वारा भी अब तक घटना के संबंध में कोई शंका जाहिर नहीं कि गई है, प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की दोनों द्वारा अत्यधिक शराब का सेवन किया जाता था व घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था व संभवत रात्रि में गाड़ी का लगातार AC ऑन रहने के कारण ,गैस,तापमान के प्रभाव के कारण घटना घटित हुई हो। प्रथमद्रष्टया संभवत दोनो द्वारा अत्याधिक शराब के सेवन व गाड़ी में AC की गैस व तापमान के प्रभाव से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है।

घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं पाए गए ,शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारण की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो पाएगी पुलिस द्वारा घटनास्थल के आस पास लोगो से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए सभी संभावित पहलुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+