Dehradun 10 दिसंबर तक इन्वेस्टर समिट के दौरान इंटरनेट सेवाएं बाधित होने का मैसेज वायरल, पुलिस ने बताई सच्चाई
देहरादून में 10 दिसंबर तक ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की सोशल मीडिया में मैसेज वायरल हो रहा है। देहरादून पुलिस ने इसे भ्रामक मैसेज बताया है। साथ ही इस तरह के भ्रामक मैसेज फैलाने वालों पर कार्रवाई की बात की जा रही है।

देहरादून में आगामी 8 व 9 दिसंबर को आयोजित किये जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक मैसेज प्रसारित किया जा रहा है। जिसमें 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। देहरादून पुलिस ने इस संबंध में एक सूचना जारी की है।
पुलिस के अनुसार कुछ अराजक तत्वों द्वारा एक भ्रामक मैसेज प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान आगामी 10 दिसम्बर 2023 तक देहरादून में इन्टरनेट सेवाएं बाधित होने की सूचना प्रसारित की जा रही है। बताया गया कि ये मैसेज पूर्णत: भ्रामक है और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान किसी भी टेलीकॉम कंपनी कोई भी सेवाएं बाधित नहीं की जा रही हैं।
दून पुलिस द्वारा उक्त भ्रामक सूचना को प्रसारित करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कडी कार्यवाही की जा रही है। दून पुलिस ने अपील जारी कर कहा कि आम-जनमानस से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही इस प्रकार की किसी भी भ्रामक सूचना को प्रचारित-प्रसारित करें।












Click it and Unblock the Notifications