Dehradun news: चार साल के मासूम को निवाला बनाने के बाद यहां मिले गुलदार के फुटमार्क और ट्रैप कैमरे में फुटेज
Dehradun news: देहरादून शहर से कुछ किमी की दूरी पर ही राजपुर रोड से सटे इलाके में गुलदार ही चहलकदमी जारी है। वन विभाग की टीम को गुलदार के फुटमार्क और ट्रैप कैमरे में फुटेज दिखाई दिए हैं, जिससे साफ है कि गुलदार अभी गांव के आसपास ही है।

टीमों ने गुलदार पकड़ने के लिए चार पिंजरे और 20 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। बता दें कि मंगलवार देर रात राजपुर क्षेत्र के सिंगली गांव में चार वर्षीय आयांश को गुलदार उठा कर ले गया था। जिसका शव अगले सुबह घर के पास ही बरामद हुआ था। तब से लोगों में दहशत है। साथ ही इसको लेकर आक्रोश भी है।
जिसके बाद से वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए टीमें जुटी हुई हैं। इस बीच गांव के आसपास गुलदार के फुटमार्क मिले हैं। इसके अलावा वन विभाग के लगाए गए ट्रैप कैमरे में भी गुलदार के फुटेज दिख रहे हैं। टीमों ने गुलदार पकड़ने के लिए चार पिंजरे और 20 ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।
अब वन विभाग की टीम गुलदार के पिंजरे में आने का इंतजार कर रही है। जिसके लिए तीन से चार दिन का इंतजार किया जाएगा। शहर के पास हुई इस घटना से लोगों में दहशत भी है। लोगों को इस बात का डर है कि गुलदार कहीं किसी और घटना को अंजाम न दे।
हालांकि वन विभाग अभी गुलदार को पकड़ने के लिए सिर्फ पिंजरे के विकल्प पर ही काम किया जा रहा है। किसी अन्य विकल्प पर कोई काम नहीं कर रहा है। ट्रैंकुलाइज करने को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया गया है। यह अंतिम विकल्प है।
इस बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को राजपुर क्षेत्र से सटे सिगली गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पीड़ित परिवार जनों को सांत्वना देते हुए सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर वन विभाग की तरफ से तात्कालिक मुआवजा राशि 1 लाख रूपए पीड़ित परिवारजनों को दिए। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को 03 लाख रुपए की मुआवजा राशि भी शीघ्र दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डीएफओ मसूरी वैभव सिंह को गुलदार के सर्च ऑपरेशन को तेज गति से करने के भी निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि गुलदार को जल्द पकड़ा जाए ताकि अन्य बच्चे और ग्रामीण सुरक्षित रह सके।












Click it and Unblock the Notifications