Dehradun news: अंतिम गांव बटोली पहुंचे DM सविन बंसल,पगडंडी नापकर आपदाग्रस्त इलाकों में किया समस्याओं का समाधान

Dehradun DM IAS Savin Bansal: उत्तराखंड में मानसून की बारिश का कहर कई इलाकों में नजर आ रहा है। देहरादून का अंतिम गांव बटोली भी आपदाग्रस्त है। जिसका मुख्यायल से संपर्क टूटा हुआ है। ऐसे में ग्रामीणों की सुध लेने के लिए देहरादून के डीएम सविन बंसल कई किमी पगडंडी नापकर गांव पहुंचे।

डीएम ने 15 दिन में गांव में अस्थायी हेलीपेड बनाने, मेडिकल की व्यवस्था दुरस्त करने और वर्षाकाल में तीन माह तक मार्ग दुरस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मौके पर पहुंचकर डीएम ने आपदाग्रस्त पीड़ितों को आर्थिक सहायता भी दी।

Dehradun DM IAS Savin Bansal reached last village Batoli solved problems disaster-affected areas

मुख्यमंत्री के आपदा की घटनाओं पर त्वरित रिस्पांस के लिए सभी जिलाधिकारियों निर्देशित किया गया है। देहरादून जिले के मिसराल पट्टी के बटोली गावं का मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया था जिलाधिकारी सविन बंसल ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का हालचाल जाना और मौके पर ही ग्रामवासियों हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। कुछ मांगों ने डीएम ने तुरंत पूरा भी कर दिया।

डीएम ने भीषण पंगडंडी नापते हुए बटोली के अतिंम महिला, बजुर्ग बच्चों और स्थानियों की समस्या से रूबरू हुए। जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण खाईयुक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ते जिस पर रास्ता बनाने में महीनों का समय लगता जिला प्रशासन ने रातोंरात रास्ता तैयार किया। जिसके बाद प्रशासन गांववासियों तक पहुुंचा। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा, मुसीबत तथा कोई अनहोनी को न्यून करना प्रशासन का दायित्व है, इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

जिलाधिकारी ने सभी परिवारों के किराये के लिए 3.84 लाख का एडवांस चैक मौके पर ही वितरण कराए। जिसमें 4-4 हज़ार प्रति परिवार प्रतिमाह सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती के लिए क्षेत्र 24×7 मैनपावर मशीनरी तैनात रखने के निर्देश दिए। वहीं तहसीलदार विकासनगर को निर्देशित किया स्थानिकों की समस्या का निवारण करने के लिए क्षेत्र में ही कैम्प लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया क्षेत्र में ग्रामवासियों का सहयोग लेकर अस्थायी हेलीपेड के लिए स्थान चिहिन्त करें, जिससे गांव 15 दिन में अस्थायी हेलीपेड बनाया जा सके। वहीं एसडीएम विकासनगर को निर्देशित किया कि गर्भवती माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एएनएम नियमित दौरा करेंगी। जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों से बच्चों को घर से स्कूल के लिए आवागमन न कराने और स्कूल के नजदीक मकान किराये पर लेकर पढ़ाई कराने की अपील की।

जिसके लिए 3 माह की धनराशि चेक मौके पर ही बांट दिए गए। ग्रामीणों की मांग पर कोटी- बटोली रोड लोनिवि को सौंपने की कार्यवाही के साथ ही बटोली से थान गांव सड़क विकल्प पर लोनिवि को सर्वे के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने झुला पुल एवं स्थायी इंतजाम के लिए सचिव लोनिवि को पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं 3.98 लाख लोनिवि को तात्कालिक सुधार के लिए मौके पर ही दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+