बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानव अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापारी करेंगे बाजार बंद, निकालेंगे आक्रोश रैली

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मानव अधिकारों की रक्षा के लिए देहरादून में आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए राजधानी के व्यापारियों ने एक जुट होकर समस्त बाजारों में अपना-अपना व्यवसाय एवं दुकाने स्वेच्छा से 12:30 बजे तक बंद रखकर रैली में सहयोग करने का आह्रान किया है।

मंगलवार 10 दिसंबर को व्यापारियों द्वारा दो घंटे बाजार बंद और रैली में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का ऐलान किया है। रैली रेंजर्स ग्राउंड के मैदान से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय में कूच करेगी। इसके बाद सभी संगठन अपने-अपने स्तर से एक ज्ञापन राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपेंगे।

dehradun aakrosh railly protect human rights minorities Bangladesh traders close market vypari

जिससे बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न, हत्याएं, महिलाओं पर अत्याचार, जबरन धर्मांतरण, धार्मिक स्थलों की तोड़फोड़, व्यावसायिक स्थलों की लूट तथा निर्मम हत्याएँ, हज़ारों घटनायें पूरी इंसानियत को शर्मसार करती है, जिसके लिए दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के समस्त व अलग-अलग बाजारों के प्रतिनिधि सभा में उपस्थित होंगे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने सभी देहरादून के व्यापारिक संगठनों से बढ़चढ़ कर इस आक्रोश रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। साथ ही आह्रान किया कि दोपहर 12:30 बजे तक से अपने प्रतिष्ठान बंद कर आक्रोश रेली के लिए 10 तारीख को सुबह 9.30 बजे राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में एकत्रित होकर भारी संख्या में पहुंचे।

मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा ने कहा, इस आवाज़ को हम संयुक्त राष्ट्र में बुलंद करेंगे तथा इसको पूरे भारत वर्ष में जो की विश्व में सबसे बढ़ा लोक तांत्रिक देश है, देश की आवाज़ एक मजबूत नेतृत्व एवं दूरदृष्टि वाले नेता माननीय नरेंद्र मोदी के हाथो में है। जो इस मुसीबत से निकलने में अपना अथक प्रयास करेंगे।

मुख्य संरक्षक पृथ्वी राज चौहान ने सभा में कहा कि, बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अन्य अल्पसंख्य समुदाय के साथ जो अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है उसके लिए भारत सरकार को भी अपने अल्पसंख्यक समुदाय का जीवन बचाने हेतु ठोस कार्यवाही करने की अति आवश्यकता है।पेट्रोल पम्प एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष मित्तल द्वारा भी अपनी संस्था की ओर से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि, बांग्लादेश में हो रही घटनायें हमें अति शर्मसार कर रही है। ऐसी घटनाओं एवं कुकृत्य पर तुरंत रोक लगाने हेतु ठोस प्रयास करने होंगे तभी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय एवं हिंदू सुरक्षित हो पायेंगे। सभी व्यापारियों ने इस सभा में अपना समर्थन देते हुए संकल्प लिया कि, मानव अधिकार दिवस पर संकल्प लिया कि इसी तरह के विरोध से ही इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+