'उत्तराखंड में आने वाला है संवैधानिक संकट, भाजपा को बदलना होगा मुख्यमंत्री'

देहरादून, 20 जून: उत्तराखंड में भाजपा सरकार को फिर से नेतृत्व परिवर्तन करना पड़ सकता है। कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री नवप्रभात ने रविवार को कहा है कि उत्तराखंड में एक बड़ा संवैधानिक संकट आने वाला है और एकबार फिर से प्रदेश के नेतृत्व को बदलना पड़ेगा। बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अभी विधायक नहीं हैं और संवैधानिक तौर पर उन्हें नियुक्ति के 6 महीने के अंदर विधानसभा का चुनाव जीतना जरूरी है, जो कि सितंबर में पूरा हो रहा है। लेकिन, कांग्रेस नेता का कहना है कि संवैधानिक स्थिति ऐसी बन रही है कि तीरथ सिंह रावत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे और उनकी जगह पर दूसरा मुख्यमंत्री नियुक्त करना पड़ेगा।

BJP will have to change CM in Uttarakhand, Congress leader cited constitutional crisis regarding Tirath Singh Rawat

तीरथ सिंह रावत का सीएम बने रहना मुमकिन नहीं-कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता नवप्रभात ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है कि, 'उत्तराखंड में एक संवैधानिक संकट निश्चित लग रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत इस समय एमएलए नहीं हैं। इस पद पर बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने के अंदर विधानसभा का चुनाव जीतकर आना है, जो कि 9 सितंबर को पूरा हो रहा है। लेकिन, जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 151ए के तहत अगर आम चुनाव होने में यदि सिर्फ एक साल बाकी है तो उपचुनाव नहीं करवाए जा सकते।' कांग्रेस नेता ने बताया कि मौजूदा वक्त में सीटिंग एमएलए के निधन के चलते गंगोत्री और हलद्वानी विधानसभा सीट खाली है। उन्होंने कहा, 'उत्तराखंड में अभी दो विधानसभा सीट खाली हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2022 में खत्म हो जाना चाहिए। इसका मतलब है कि कार्यकाल खत्म होने में सिर्फ 9 महीने बच गए हैं। इस हिसाब से देखें तो मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए 9 सितंबर, 2021 के बाद पद पर बने रहना मुमकिन नहीं है।'

BJP will have to change CM in Uttarakhand, Congress leader cited constitutional crisis regarding Tirath Singh Rawat

मार्च में मुख्यमंत्री बने हैं तीरथ सिंह रावत
गढ़वाल से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत ने पिछले मार्च में ही त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया था। त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा की प्रदेश में इकाई में उनके खिलाफ बढ़ते विरोध के मद्देनजर हटाया गया था। राज्य में विधानसभा के चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश के अलावा तीन और राज्यों के साथ-साथ होने हैं। 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 70 में से 57 सीटें जीत ली थी और तबकी सत्ताधारी कांग्रेस महज 11 सीटों पर सिमट गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+