Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विजय सम्मान रैली में बोले राहुल गांधी- देश एकजुट था इसलिए 13 दिन में जीती 1971 की जंग

देहरादून, 16 दिसंबर: कांग्रेस ने आज (16 दिसंबर) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विजय सम्मान रैली का आयोजन किया है। सांसद और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में हुई रैली में कहा कि उत्तराखंड वो राज्य है, जहां के लोगों ने देश की सीमाओं की हिफाजत के लिए सबसे ज्यादा खून दिया है। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ पर हुई इस रैली में राहुल ने कहा कि देश के एक-एक परिवार ने किसी ना किसी तरह से उस जंग में शिरकत की थी। जिसके चलते 13 दिन में भारत की सेना ने पाकिस्तान को हरा दिया था। इस विशाल सभा में राहुल ने 1971 की भारत-पाकिस्तान की जंग में शामिल पूर्व सैन्यकर्मियों को सम्मानित भी किया।

ोे्िु

Recommended Video

    India ने Pakistan को 13 दिनों में हराया, Rahul Gandhi ने बताई जीत की वजह | वनइंडिया हिंदी

    विजय सम्मान रैली में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, 1971 की जंग भारत ने सिर्फ 13 दिन में जीती थी। हमारी ये जीत सिर्फ राजनीतिक इच्छाशक्ति या सेना नहीं बल्कि पूरे देश की वजह से हुई थी। पूरा देश एकजुट था और बिल्कुल एक साथ खड़ा था। बिना कहे आम परिवारों ने अपने पैसे और जेवर तक से मदद की थी। वहीं पाकिस्तान में फूट थी और वो बंटे हुए थे। ऐसे में हम जीते और वो हारे। राहुल ने कहा कि इससे पता चलता है कि अगर हम एकजुट हैं तो पाकिस्तान ही क्या दुनिया की कोई शक्ति हमें हरा नहीं सकती है।

    आज देश को बांटा जा रहा

    राहुल ने आगे कहा कि आज दुख इस बात का है कि देश को बांटा जा रहा है। देश के लोगों को ही आपस में लड़ाया जा रहा है। किसानों को खत्म करने के लिए तीन कानूनों को लाया गया। छोटे कारोबारियों को खत्म करने के लिए नोटबंदी और जीएसटी लाया गया। ये सब देश को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है। एक तरफ देश को बांटा जा रहा है और दूसरी ओर आर्थिक शक्ति को नष्ट किया जा रहा है।

    देश मजबूत हो रहा, इस मुगालते में ना रहें

    राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आज भले ही प्रचारतंत्र के जरिए कुछ भी कहा जाए लेकिन सच ये है कि देश कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा, इस मुगालते में ना रहिएगा कि देश मजबूत हो रहा है, ये सच नहीं है। कोई भी देश तभी मजबूत होता है जब उसका नागरिक मजबूत होता है और आज देश के नागरिक को कमजोर किया जा रहा है।

    सोनिया गांधी ने सेना की वारता को किया सलाम

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिाया गांधी ने विजय सम्मान रैली को लेकर कहा, 50 साल पहले बांग्लादेश के साहसी लोगों ने खुद को एक नया भविष्य दिया था। भारत उनके पक्ष में एकजुटता के साथ खड़ा था- मानवीय समर्थन किया, अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाया, क्षेत्रीय और वैश्विक मंचों पर उनकी आवाज बुलंद की। बांग्लादेश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद और प्रोत्साहित करना चाहिए। भारतीय सिविल सेवकों और खुफिया एजेंसियों को याद और उनकी सराहना की जानी चाहिए।भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता को याद और उन्हें सलाम किया जाना चाहिए।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+